'एन पी एन लाइव'

Bihar election voter turnout: वोटरों ने किया रिकार्ड ब्रेक, शाम 5 बजे तक 67 फीसदी से अधिक मतदान

SHARE:

Bihar Elections 2025: Over 67% voter turnout in second phase, women voters lead participation

पटना, 11 नवंबर। Bihar election voter turnout:  बिहार के वोटरों ने एक और रिकार्ड ब्रेक कर दिया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लंबे इंतजार के बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट डाले। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सबसे ऊंचे आंकड़ों में से एक है।

सर्वाधिक मतदान किशनगंज में

Bihar election voter turnout:  सबसे ज्यादा मतदान किशनगंज जिले में 76.26 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि कटिहार में 75.23 फीसदी और पूर्णिया में 73.79 फीसदी वोट पड़े। वहीं, पश्चिमी चंपारण में 69.02, पूर्वी चंपारण में 69.31, सुपौल में 70.69 और जमुई में 67.81 प्रतिशत मतदान हुआ।

गया में 67.50 फीसदी, अररिया में 67.79, मधुबनी में 61.79, जहानाबाद में 64.36, औरंगाबाद में 64.48, रोहतास में 60.69 और नवादा में 57.11 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

1302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

Bihar election voter turnout:  इस चरण में 3.7 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 1302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखीं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या उल्लेखनीय रही।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Bihar election voter turnout:  मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। करीब चार लाख सुरक्षाकर्मी विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए। राज्य में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए, जिनमें 5,326 शहरी और 40,073 ग्रामीण क्षेत्र में थे।

कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर

Bihar election voter turnout:  दूसरे चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर रही। एनडीए की ओर से भाजपा के 53, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15, हम के 6 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 उम्मीदवार मैदान में थे।

वहीं, महागठबंधन की ओर से राजद के 71, कांग्रेस के 37, भाकपा-माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के 1 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई