'एन पी एन लाइव'

Tejashwi Yadav Birthday : तेजस्वी यादव को बहन रोहिणी आचार्य और नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई, राजद ने लिखा– “अबकी बार तेजस्वी सरकार”

SHARE:

Tejashwi Yadav Birthday

नई दिल्ली, 9 नवंबर। Tejashwi Yadav Birthday : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का जन्मदिन शुक्रवार को उनके समर्थकों और नेताओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर अपने भाई को एक भावनात्मक संदेश के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

रोहिणी ने परिवार संग कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ (X) पर लिखा —

“उम्र कच्ची मगर नियत सच्ची और जुबान पक्की। हमारे कर्मवीर और कर्तव्यनिष्ठ भाई तेजस्वी, तुम्हारा हर सपना साकार हो। तुम बिहारवासियों की खुशियों का कारण बनो और वंचितों की आवाज बनो। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, प्यार और आशीर्वाद।”

पार्टी ने यह लिखा

Tejashwi Yadav Birthday : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी। पार्टी ने लिखा —

“नौकरी और रोजगार को देश में राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाने वाले तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सरकारी नौकरी बनेगी खुशियों का आधार, जब बनेगी तेजस्वी सरकार।”

राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने भी ट्वीट किया —

Tejashwi Yadav Birthday : “बिहार की एकमात्र आशा और भारतीय राजनीति का भविष्य तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों से कभी समझौता नहीं किया।”

ऋषि कुमार ने कहा

वहीं, राजद नेता ऋषि कुमार ने कहा — “गरीब-वंचितों की आवाज, संघर्ष और सेवा के प्रतीक तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन स्वस्थ, सफल और सुखमय रहे। आपके नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुए।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई