पटना, 2 नवंबर। Bihar Elections : मोकामा में 30 अक्टूबर को हुए जनसुराज के समर्थक दुलानचंद की हत्या के मामले में पूर्व विधायक और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ज्ञात हो कि शनिवार की देर रात को अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
हुई थी झड़प
Bihar Elections : उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर को चुनावी झड़प में जनसुराज के समर्थक दुलारचंद की हत्या कर दी गई थी। उन्हें गोली मारी गई थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि उनकी मृत्यु का कारण गोली लगना नहीं है। चोट लगने की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। इस मामले में तभी से बिहार में महौल गर्मा गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि इस मामले में अनंत सिंह कोर्ट में या पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैंं। लेकिन इससे पहले ही शनिवार की रात को पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
दो सहयोगी भी गिरफ्तार
Bihar Elections : पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में शनिवार की देर रात पुलिस टीम अनंत सिंह के घर पहुंची। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दुलारचंद हत्याकांड में शुरुआती जांच के बाद जेडीयू के उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ दो सहयोगी— मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि घटना के समय जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद थे। इसमें आचार संहिता का भी उल्लंघन हुआ है।
शरीर पर चोट और गोली के निशान
Bihar Elections : पुलिस ने अनुसार, दुलारचंद के शरीर पर चोट और गोली लगने के निशान मिले हैं, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि होती है। इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उम्मीद है कि सभी अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में अनंत सिंह मुख्य अभियुक्त हैं।
पुलिस का दावा है कि इस मामले में कोई भी कानून तोड़ने और शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







