'एन पी एन लाइव'

WhatsApp Updates : वॉट्सएप के ‘अपडेट्स’ टैब में दिखेंगे विज्ञापन, पर्सनल चैट में नहीं होगी दिक्कत

SHARE:

WhatsApp Updates

नई दिल्ली। WhatsApp Updates : मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है कि नए फीचर्स के साथ यूजर्स ज्यादा से ज्यादा चैनल्स और बिजनेस को आसानी से खोज पाएंगे।

कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने ‘अपडेट’ टैब के लिए कुछ नए फीचर पेश करने जा रहे हैं।

वॉट्सएप ने ब्लॉग में लिखा, “हमने पिछले दो वर्षों में इस टैब को आपके लिए वॉट्सएप पर कुछ नया खोजने की जगह बनाने के लिए काम किया है और अब इसे प्रतिदिन 1.5 बिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। हम अपने यूजर्स के उत्साह को देखकर प्रेरित हुए हैं और वॉट्सएप पर एडमिन, संगठनों और व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं।”

तीन नए बदलाव

WhatsApp Updates : ऑफिशियल ब्लॉग में दी गई जानकारी के अनुसार, वॉट्सएप के ‘अपडेट’ टैब में तीन नए बदलावों को चैनल सब्सक्रिप्शन, प्रमोटेड चैनल और एड इन स्टेटस के साथ देखा जाएगा।

वर्तमान में वॉट्सएप पर ‘अपडेट्स’ टैब पर यूजर को स्टेटस और चैनल्स की सुविधा मिलती है।

कंपनी ने कहा है कि इस टैब पर ‘चैनल सब्सक्रिप्शन’ के साथ यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल्स को सब्सक्राइब करने के साथ सपोर्ट कर सकते हैं। वे मंथली फीस के साथ चैनल से एक्सक्लूसिव अपडेट्स पा सकते हैं।

वॉट्सएप का महत्वपूर्ण कदम

WhatsApp Updates : यह 2014 में मेटा द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद से मोनेटाइजेशन को लेकर वॉट्सएप का सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

इसके अलावा कंपनी ने कहा, “जब आप डाइरेक्ट्री में देख रहे होंगे तो हम आपको नए चैनल खोजने में मदद करेंगे जो आपके लिए दिलचस्प हो सकते हैं। पहली बार, एडमिन के पास अपने चैनल की विजिबिलिटी बढ़ाने का एक तरीका होगा।”

इसी तरह, वॉट्सएप की ओर से यूजर्स को स्टेटस में अब विज्ञापन भी देखने को मिलेंगे।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार किसी नए बिजनेस को खोजना अब आसान हो जाएगा। स्टेटस में बिजनेस द्वारा प्रचारित किसी प्रोडक्ट या सर्विस को लेकर यूजर आसानी से बिजनेस से बातचीत शुरू कर पाएंगे।

WhatsApp Updates : वॉट्सएप पर पेश होने वाले नए बदलाव ‘अपडेट’ टैब पर नजर आएंगे, जिसका मतलब हुआ कि यूजर्स को ‘चैट्स’ टैब के साथ उनकी पर्सनल मैसेजिंग को लेकर किसी तरह की रुकावट या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जल्द लॉन्च होंगे बदलाव ये

कंपनी की ओर से इन नए फीचर्स को अभी लॉन्च नहीं किया गया है, बहुत जल्द नए बदलावों को पेश किया जाएगा।—आइएएनएस

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई