Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल
नयी दिल्ली। Weekly Horoscope : लग्नराशि आधारित साप्ताहिक भविष्यफल में पढ़ें—इस हफ्ते आपके पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में क्या बदलाव आएंगे। साथ ही जानें किन उपायों से मिलेगा लाभ और किन सावधानियों से टाल सकते हैं परेशानी।
मेष लग्न: आय में बढ़ोतरी, साहस से मिलेगा लाभ
Weekly Horoscope : इस सप्ताह आय के नए स्रोत खुलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा और यात्राओं के योग बनेंगे। खर्च भी बढ़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में हल्की बाधा संभव, लेकिन अंत अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल।
वृषभ लग्न : सेहत का रखें खास ध्यान
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी है, वरना पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ। धन लाभ के प्रयास सफल होंगे।
मिथुन लग्न : मानसिक उलझन और खर्च पर नियंत्रण जरूरी
सेहत और मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव संभव। व्यापार और साझेदारी में सतर्क रहें। निवेश सोच-समझकर करें, बैंक बैलेंस प्रभावित हो सकता है।
कर्क लग्न : धैर्य से मिलेगी राहत
Weekly Horoscope : मानसिक तनाव और खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद संभव। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। यात्राओं में सावधानी बरतें।
सिंह लग्न : व्यापार में उन्नति, संपत्ति लाभ
आय के नए अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी से लाभ के योग हैं, नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। राजनीति में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद, लेकिन संतान को लेकर चिंता संभव।
कन्या लग्न : साहस से सफलता
व्यापार में लाभ मिलेगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता की सेहत चिंता दे सकती है। आलस्य से बचें, अन्यथा काम की गति धीमी हो सकती है।
तुला लग्न : धन वृद्धि और सफलता
बैंक बैलेंस मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी, जिससे तनाव हो सकता है। नया व्यापारिक समझौता लाभ देगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। यात्रा के योग हैं।
वृश्चिक लग्न: भाग्य का साथ, अचानक लाभ
नौकरी और व्यापार में नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। अहंकार और क्रोध से बचें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
धनु लग्न: दुविधा के बीच सफलता
खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। कठिन परिस्थितियां समय के साथ अनुकूल होंगी।
मकर लग्न: रुका धन मिलेगा
धन लाभ के योग हैं। अटका पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च संभव। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। संतान के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कुंभ लग्न: करियर में शुभ समाचार
नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकते हैं। संतान को लेकर चिंता संभव। भाग्य का साथ रहेगा।
मीन लग्न: नई नौकरी और आय के अवसर
Weekly Horoscope : नौकरी के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। नई जॉब में सफलता के संकेत हैं। आय के नए रास्ते खुलेंगे। मानसिक तनाव से बचें और माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
नोट: यह साप्ताहिक राशिफल सामान्य भविष्यफल है और लग्न राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत और सटीक परिणाम के लिए जन्मपत्री और दशा-अंतरदशा का विश्लेषण आवश्यक है।
अगर आप भी ज्योतिष संबंधी कोई सलाह चाहते हैं तो कलाशांति ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं।
प्रस्तुति— कलाशांति ज्योतिष
📞 मोबाइल: 91-6261231618
📧 ईमेल: Kalashantijyotish@gmail.com
🌐 website: www.kalashantijyotish.com






