'एन पी एन लाइव'

Iran Commander : ईरान को नया कमांडर-इन-चीफ, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहिदी ने संभाली कमान

SHARE:

Iran Commander Appointed – Brigadier General Ahmad Vahidi Takes Charge

Iran Commander : अंतरिम से मुख्य कमांडर तक

तेहरान, 1 मार्च। Iran Commander : ईरान को मिला नया सैन्य नेतृत्व। ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है।

ईरानी मीडिया के अनुसार, अहमद वहिदी पहले रक्षा और गृह मंत्री रह चुके हैं। नियुक्ति से पहले वह छह महीने तक अंतरिम प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। हालांकि, ईरानी अधिकारियों की तरफ से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

सीनियर नेतृत्व पर हमलों के बाद बड़ा बदलाव

यह नियुक्ति उन हालिया घटनाओं के बीच आई है, जब सीनियर मिलिट्री और पॉलिटिकल नेताओं को निशाना बनाया गया था। आइआरजीसी की यह प्रमुख फोर्स तेहरान की सुरक्षा और क्षेत्रीय ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाती है।

मिनाब स्कूल पर हमला, मौतों की संख्या बढ़ी

Iran Commander : अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में एक एलिमेंट्री स्कूल पर अमेरिकी-इजरायली हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। सैटेलाइट इमेज से पता चला है कि स्कूल और बेस अलग हैं। हमले के बाद मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

IRGC ने लिया बदले का संकल्प

Iran Commander : ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, आइआरजीसी ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ छठे राउंड के हमले किए हैं। इस दौरान दक्षिणी ईरान से बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए।

आइआरजीसी के हमलों में शामिल रहे:
  • 27 अमेरिकी बेस
  • तेल अवीव में इजरायली एयरबेस
  • हाकिर्या में इजरायली सेना का कमांड हेडक्वार्टर
  • बड़े डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स

आइआरजीसी ने चेतावनी दी है कि ईरानी सेना बदले का एक अलग और कठोर कदम उठाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई