'एन पी एन लाइव'

Nagpur Factory Blast : नागपुर में मौत का धमाका, विस्फोटक फैक्ट्री में 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत

SHARE:

Nagpur Factory Blast: 15 Dead, Over 18 Injured in SBL Energy Explosion

नागपुर, 1 मार्च। Nagpur Factory Blast : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। कटोल तहसील के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी नामक विस्फोटक निर्माण कंपनी में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Nagpur Factory Blast : सुबह साढ़े पांच बजे गूंजी धमाके की आवाज

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। रोज की तरह मजदूर काम पर पहुंचे थे और खनन कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक तैयार किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरी यूनिट हिल गई।

धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और कुछ ही पलों में परिसर में भीषण आग भड़क उठी।

25 से 30 मजदूर थे मौजूद, मलबे में दबे होने की आशंका

Nagpur Factory Blast :  बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त यूनिट में करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर झुलस गए, जबकि कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

युद्धस्तर पर राहत-बचाव अभियान

Nagpur Factory Blast :  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने और फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।

प्रशासन ने पूरे इलाके को एहतियातन सील कर दिया है।

हादसे की जांच के आदेश

Nagpur Factory Blast :  प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर विस्फोट के कारणों की पड़ताल करेगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंपनी प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी और यह भी जांचा जाएगा कि फायर सेफ्टी सिस्टम में क्या-क्या इंतजाम थे।

घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है और अधिकांश की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह हादसा औद्योगिक सुरक्षा मानकों और विस्फोटक इकाइयों में सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई