मालदा, 17 दिसंबर। Vande Bharat Sleeper : पश्चिम बंगाल के मालदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को विकास की नई गति देने वाली कई अहम परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Vande Bharat Sleeper :बंगाल की प्रगति को मिलेगी नई रफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज से बंगाल के विकास को और तेज करने का अभियान शुरू हो गया है। इन परियोजनाओं से न सिर्फ यात्राएं आसान होंगी, बल्कि व्यापार, कारोबार और रोज़गार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
रेलवे आधुनिकीकरण की ओर बड़ा कदम
Vande Bharat Sleeper : पीएम मोदी ने बताया कि रेल ट्रैक मेंटेनेंस से जुड़ी नई सुविधाएं तैयार की गई हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने इसे भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत: लंबी दूरी का नया अनुभव
Vande Bharat Sleeper : अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन भारत में स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत है, जो लंबी दूरी की यात्रा को ज्यादा आरामदायक, शानदार और यादगार बनाएगी।
आस्था और संस्कृति का संगम
Vande Bharat Sleeper : पीएम मोदी ने कहा— “यह ट्रेन मां काली की धरती बंगाल को मां कामाख्या की भूमि असम से जोड़ रही है।”
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस आधुनिक स्लीपर ट्रेन का विस्तार देश के अन्य हिस्सों में भी किया जाएगा और इस उपलब्धि के लिए बंगाल, असम और पूरे देश को बधाई दी।
बंगाल को मिलीं चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आज बंगाल को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं।
- न्यू जलपाईगुड़ी – नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस
- न्यू जलपाईगुड़ी – तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
- अलीपुरद्वार – बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस
- अलीपुरद्वार – मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस
इनसे खासतौर पर उत्तर बंगाल की दक्षिण और पश्चिम भारत से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
मेक इन इंडिया की ताकत बन रही भारतीय रेल
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में ही रेल इंजन, कोच और मेट्रो कोच बनाए जा रहे हैं। भारत अब अमेरिका और यूरोप से ज्यादा लोकोमोटिव बना रहा है और कई देशों को पैसेंजर ट्रेन व मेट्रो कोच निर्यात कर रहा है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
तेजी से बदलती भारतीय रेल
Vande Bharat Sleeper : प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे का विद्युतीकरण तेज़ी से हो रहा है, स्टेशन आधुनिक बनाए जा रहे हैं और पूरे देश में अब 150 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है।
विकास, रोजगार और बेहतर भविष्य की ओर कदम
पीएम मोदी ने दोहराया कि यह बदलाव सिर्फ ट्रेनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के विकास, रोज़गार सृजन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।







