'एन पी एन लाइव'

World Largest Shivling : चंपारण की धरती पर महादेव का भव्य आगमन, विराट शिवलिंग की स्थापना

SHARE:

World Largest Shivling Installed in Bihar, Nitish Kumar Attends Ceremony

World Largest Shivling : रामायण मंदिर परिसर में गूंजे मंत्र, साक्षी बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

ओम वर्मा, मोतिहारी। World Largest Shivling : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर शनिवार को ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बना, जब यहां विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की विधिवत स्थापना की गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महादेव का यह विराट स्वरूप मंदिर परिसर में “बिराज” गया।

World Largest Shivling Installed in Bihar, Nitish Kumar Attends Ceremony

मंत्रोच्चार के बीच हुई महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा

World Largest Shivling : देश-विदेश से आए वैदिक पंडितों, साधु-संतों और विद्वानों की उपस्थिति में यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रामायण मंदिर पहुंचे और शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए।

World Largest Shivling Installed in Bihar, Nitish Kumar Attends Ceremony

यजमान बने आचार्य किशोर कुणाल के परिजन

World Largest Shivling : इस धार्मिक अनुष्ठान में स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र स्यान कुणाल और उनकी सांसद पत्नी शाम्भवी चौधरी ने यजमान की भूमिका निभाई। विशाल शिवलिंग की स्थापना महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा कराई जा रही है।

ग्रेनाइट से निर्मित, 210 टन वजनी विराट शिवलिंग

यह भव्य शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तैयार किया गया है।

  • वजन: 210 मीट्रिक टन
  • ऊंचाई: 33 फीट
  • निर्माण सामग्री: ग्रेनाइट पत्थर

तमिलनाडु से करीब 45 दिनों की यात्रा के बाद यह शिवलिंग मोतिहारी पहुंचा। स्थापना के बाद अब मंदिर निर्माण कार्य में और तेजी आने की उम्मीद है।

World Largest Shivling Installed in Bihar, Nitish Kumar Attends Ceremony

108 शिवलिंगों का पुण्य एक साथ

World Largest Shivling : स्यान कुणाल ने बताया कि इस विराट शिवलिंग में 108 छोटे-छोटे शिवलिंग समाहित हैं, इसी कारण इसे “सहस्र शिवलिंगम” भी कहा जा रहा है। मान्यता है कि यहां पूजा या जलाभिषेक करने से 108 शिवलिंगों के जलाभिषेक के बराबर फल प्राप्त होता है।

World Largest Shivling Installed in Bihar, Nitish Kumar Attends Ceremony

2030 तक तैयार होगा भव्य विराट रामायण मंदिर

World Largest Shivling : उन्होंने कहा कि यह मंदिर उनके पिता का सपना था, जो अब साकार होता नजर आ रहा है।

विराट रामायण मंदिर की विशेषताएं

  • लंबाई: 1080 फीट
  • चौड़ाई: 540 फीट
  • कुल शिखर: 18
  • कुल मंदिर: 22
  • मुख्य शिखर ऊंचाई: 270 फीट

अन्य शिखरों की ऊंचाई 180, 135, 108 और 90 फीट होगी। मंदिर निर्माण कार्य 2030 तक पूर्ण होने की उम्मीद है।

World Largest Shivling Installed in Bihar, Nitish Kumar Attends Ceremony

आस्था के साथ पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

World Largest Shivling : इस भव्य परियोजना से न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि पूर्वी चंपारण और पूरे बिहार में धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।

बिहार की धरती पर महादेव की यह विराट उपस्थिति श्रद्धा, संस्कृति और विकास का अद्भुत संगम बनकर उभरी है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment