'एन पी एन लाइव'

Vande Bharat Sleeper : रेल इतिहास में नया मील का पत्थर, देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

SHARE:

Vande Bharat Sleeper: India Launches First High-Speed Night Train

Vande Bharat Sleeper : पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

मालदा, 17 जनवरी। Vande Bharat Sleeper : भारतीय रेल के इतिहास में शनिवार को एक पल जुड़ गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आधुनिक ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी और पूर्वोत्तर व पूर्वी भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगी।

पूर्वोत्तर को मिलेगा रफ्तार का नया तोहफा

Vande Bharat Sleeper : रेल मंत्रालय के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से यात्रियों को न केवल तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि इससे पर्यटन और व्यापार को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Vande Bharat Sleeper: India Launches First High-Speed Night Train
Malda: Prime Minister Narendra Modi flags off the Vande Bharat Sleeper train from Malda, in West Bengal, on Saturday, January 17, 2026. (Photo: PMO)
कम समय में लंबा सफर: 14 घंटे में तय होगी दूरी

Vande Bharat Sleeper : यह अत्याधुनिक ट्रेन लगभग 958 से 968 किलोमीटर की दूरी महज 14 घंटे में तय करेगी। मौजूदा ट्रेनों की तुलना में यह सफर 2.5 से 3 घंटे कम होगा। ट्रेन की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है, जिससे भविष्य में इसकी रफ्तार और बढ़ाई जा सकेगी।

पूरी तरह एसी, आधुनिक सुविधाओं से लैस

पूरी तरह वातानुकूलित इस ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एक साथ 823 यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम, ऑटोमैटिक दरवाजे, बेहतर और आरामदायक बर्थ की व्यवस्था की गई है।

Vande Bharat Sleeper: India Launches First High-Speed Night Train
Malda: Prime Minister Narendra Modi interacts with school children aboard the Vande Bharat Sleeper train after flagging it off in Malda, West Bengal, on Saturday, January 17, 2026. (Photo: PMO)
सफर में मिलेगा क्षेत्रीय स्वाद

Vande Bharat Sleeper :  वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत यह भी है कि यात्रियों को सफर के दौरान बंगाली और असमिया व्यंजनों सहित क्षेत्रीय खान-पान का स्वाद मिलेगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित की जाएगी।

कोचों का पूरा विवरण

  • 11 एसी थ्री टियर कोच
  • 4 एसी टू टियर कोच
  • 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच

रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि इस ट्रेन में RAC (वेटिंग सीट) की कोई व्यवस्था नहीं होगी, ताकि यात्रियों को पूरी तरह आरामदायक यात्रा अनुभव मिल सके।

Vande Bharat Sleeper: India Launches First High-Speed Night Train
Malda: Prime Minister Narendra Modi interacts with school children aboard the Vande Bharat Sleeper train after flagging it off in Malda, West Bengal, on Saturday, January 17, 2026. (Photo: PMO)
मिडिल क्लास के अनुकूल किराया

 किराये को लेकर सरकार ने मध्यम वर्ग को ध्यान में रखा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार:

  • हवाई यात्रा का किराया: 6,000 से 8,000 रुपये
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में:
  • थर्ड एसी: लगभग 2,300 रुपये (भोजन सहित)
  • सेकंड एसी: लगभग 3,000 रुपये
  • फर्स्ट एसी: करीब 3,600 रुपये

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारतीय रेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो रफ्तार, सुविधा और किफायती सफर का बेहतरीन मेल है।

Leave a Comment