'एन पी एन लाइव'

Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव के भाग्य में बिहार का मुख्यमंत्री बनना नहीं लिखा : संजय जायसवाल

SHARE:

Tejashwi Yadav Is Not Destined to Become Chief Minister of Bihar, Says Sanjay Jaiswal

ओम वर्मा, बेतिया। Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव खुद को मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन “उनके नसीब में सीएम बनना लिखा ही नहीं है।”

‘तेजस्वी के लिए कोई वैकेंसी नहीं’ – संजय जायसवाल

Tejashwi Yadav : बेतिया में भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा— “देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते हुए कोई वैकेंसी खाली नहीं है। अगर तेजस्वी यादव को कुर्सी पर बैठने का शौक है तो वह राजद की कुर्सी पर बैठ सकते हैं।”

जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन जनता जानती है कि बिहार में विकास और स्थिरता का प्रतीक एनडीए ही है।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर पलटवार

Tejashwi Yadav : भाजपा सांसद ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों पर निशाना साधते हुए कहा—
“राहुल गांधी ने बिहार के हर आठवें मतदाता को फर्जी कहा है। इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। वे खुद भी जानते हैं कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता केवल बयानबाजी में व्यस्त हैं, जबकि भाजपा जनता के बीच काम कर रही है।

राजद में परिवारवाद पर हमला

Tejashwi Yadav : संजय जायसवाल ने राजद पर परिवारवाद को लेकर तीखा वार किया। उन्होंने कहा,
“हर कोई जानता है कि राजद की कुर्सी लालू प्रसाद यादव के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव को ही मिलनी है। राजद में नेतृत्व केवल परिवार तक सीमित है। इसलिए तेजस्वी को सीएम बनने का सपना छोड़कर राजद की कुर्सी पर ही संतोष करना चाहिए।”

एनडीए ने झोंकी पूरी ताकत

Tejashwi Yadav : दूसरे चरण के मतदान से पहले एनडीए ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
भाजपा और जद(यू) के स्टार प्रचारक निर्मली से लेकर सुपौल तक लगातार रैलियां कर रहे हैं। पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में भी कांटे की टक्कर है।

दोनों चंपारण में कांटे की टक्कर

Tejashwi Yadav : पश्चिम चंपारण में चनपटिया से मनीष कश्यप चुनावी मैदान में ताल ठोके हुए हैं तो मोतिहारी में भाजपा ने छठी बार प्रमोद कुमार पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव लड़ाया है। मोतिहारी से राजद ने देवा गुप्ता को टिकट दिया है। देवा गुप्ता पर 28 से अधिक मुुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के मामले में शामिल हैं। यहां भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए नीतीश सरकार के सुशासन पर वोट देने की अपील की है।

जदयू नेता ने यह कहा

Tejashwi Yadav : जद(यू) नेता अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा, “इस बार वर्षों बाद दिल्ली से बड़े नेता बिहार आए हैं और एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। जनता में इसका सकारात्मक असर दिख रहा है।”

‘150 से अधिक सीटें जीतेंगे’ – भाजपा का दावा

Tejashwi Yadav : भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुपौल रैली अत्यंत सफल रही। उन्होंने कहा— “रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का सबूत है कि जनता एनडीए के साथ है। पहले चरण के मतदान और मौजूदा माहौल को देखते हुए हमें पूरा विश्वास है कि एनडीए 150 से 165 सीटें जीतने जा रहा है।”

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई