'एन पी एन लाइव'

Tejashwi Tej Pratap leads : राघोपुर में तेजस्वी आगे, महुआ में तेजप्रताप पिछड़ रहे

SHARE:

Tejashwi leads in Raghopur, Tej Pratap trails in Mahua

पटना, 14 नवंबर। Tejashwi Tej Pratap leads : बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर मतगणना के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। राघोपुर सीट से महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि महुआ से चुनाव लड़ रहे जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव फिलहाल पीछे चल रहे हैं।

उधर, भाजपा के दो वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी तथा तारकिशोर प्रसाद भी आगे चल रहे हैं। वर्तमान सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा, संजय सरावगी और नितीन नबीन भी अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9:30 बजे तक 121 सीटों के रुझान जारी किए गए। इनमें से

  • 33 सीटों पर भाजपा,
  • 16 पर जदयू,
  • 10 पर राजद,
  • 5 पर लोजपा (रामविलास) और
  • 3 सीटों पर कांग्रेस आगे है।
भाजपा के लिए
  • रामनगर से नंद किशोर राम,
  • नरकटियागंज से संजय कुमार पांडे,
  • लौरिया से विनय बिहारी,
  • बेतिया से रेणु देवी,
  • पिपरा से श्याम बाबू,
  • मधुबनी से राणा रंधीर,
  • ढाका से पवन कुमार जायसवाल,
  • झंझारपुर से नीतीश मिश्रा,
  • दरभंगा से संजय सरावगी,
  • कटिहार से तारकिशोर प्रसाद,
  • जमुई से श्रेयसी सिंह,
  • गोपालगंज से सुभाष सिंह आगे चल रहे हैं।
जदयू की ओर से
  • सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव,
  • मीनापुर से अजय कुमार,
  • राजगीर से कौशल किशोर,
  • मोकामा से अनंत सिंह,
  • बेलागंज से मनोरमा देवी,
  • बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी बढ़त में हैं।
नीतीश कुमार की सरकार बनने का दावा

Tejashwi Tej Pratap leads : शुरुआती रुझानों के बीच एनडीए नेताओं ने दावा किया है कि बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है, और तस्वीर लगभग साफ है। उनका कहना है कि जनता ने विकास के मुद्दे पर एनडीए को समर्थन दिया है। वहीं, महागठबंधन नेताओं ने कहा कि यह “सिर्फ शुरुआती राउंड” हैं और अंतिम परिणाम उनके पक्ष में आएंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई