'एन पी एन लाइव'

Shashi Tharoor Controversy : भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ कर विवादों में शशि थरूर, कांग्रेस ने कहा – निजी राय

SHARE:

Shashi Tharoor in controversy for praising Bharat Ratna L.K. Advani; Congress calls it his personal opinion

नई दिल्ली, 9 नवंबर। Shashi Tharoor Controversy : कांग्रेस नेता शशि थरूर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद की वजह है — भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ। थरूर ने आडवाणी को “सच्चा राजनेता” बताया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

पवन खेड़ा ने दिया यह बयान

Shashi Tharoor Controversy : थरूर के इस बयान से कांग्रेस ने तुरंत दूरी बना ली। पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने स्पष्ट किया कि यह थरूर की निजी राय है और कांग्रेस का इससे कोई संबंध नहीं है। खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमेशा की तरह यह डॉ. शशि थरूर का व्यक्तिगत बयान है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उनके इस हालिया बयान से पूरी तरह असहमत है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि थरूर का बयान कांग्रेस की लोकतांत्रिक और उदार भावना को दर्शाता है, जहां विचारों की स्वतंत्रता बनी रहती है।

आडवाणी को दी थी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Shashi Tharoor Controversy : दरअसल, शनिवार को शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लालकृष्ण आडवाणी को 98वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था, “जनसेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, विनम्रता और शालीनता और आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अमिट है। वे एक सच्चे राजनेता हैं जिनका जीवन अनुकरणीय रहा है।”

पहले भी हो चुका है विवाद

Shashi Tharoor Controversy : यह पहली बार नहीं है जब थरूर ने अपने बयानों से विवाद खड़ा किया हो। हाल ही में उन्होंने अपने एक लेख में वंशवाद की राजनीति पर सवाल उठाए थे, जिसमें उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘गंभीर खतरा’ बताया था। उन्होंने कहा था कि अब समय आ गया है कि देश में वंशवाद की जगह योग्यता को महत्व दिया जाए।

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर अपनी साफगोई और बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कई बार उनके बयान पार्टी नेतृत्व को असहज स्थिति में डाल देते हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई