'एन पी एन लाइव'

Seemapuri Stabbing : दिल्ली के सीमापुरी में किशोरी की चाकू घोंपकर हत्या, फिर युवक ने किया आत्मदाह

SHARE:

Seemapuri Stabbing: Teen Girl Killed, Suspect Commits Self-Immolation in Delhi

नई दिल्ली, 4 अप्रैल। Seemapuri Stabbing : दिल्ली के पुरानी सीमापुरी में एक 24 वर्षीय युवक ने एक किशोरी पर चाकू से कई बार हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में आए दिन हो रही इस प्रकार की घटनाओं से दहशत का माहौल है।

Seemapuri Stabbing : बयान देने के अयोग्य थी किशोरी

Seemapuri Stabbing : मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि सीमापुरी पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर शाम एक पीसीआर कॉल मिली कि एक लड़की को चाकू से कई बार वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है और वह बेहोश है। सूचना मिलते ही पुलिस पुरानी सीमापुरी की रविदास मंदिर वाली गली में घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्हें पता चला कि लड़की को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। अस्पताल पहुंची पुलिस को डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी बयान देने के लिए अयोग्य है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

Seemapuri Stabbing : पुलिस ने लड़की की पहचान, पीसीआर कॉल, घटनास्थल और मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) के आधार पर मामला दर्ज किया। इसी बीच पुलिस स्टेशन सीमापुरी में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें दिल्ली के सी-314, नई सीमापुरी में सिलेंडर फटने की सूचना दी गई थी।

जतिन ने ही किया था किशोरी पर हमला

घटनास्थल पर जांच करने पर पता चला कि जतिन (24), निवासी सी-314, नई सीमापुरी, दिल्ली, जो घर पर अकेला था, की आग लगने के कारण मृत्यु हो गई। युवक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के जले हुए शव को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

Seemapuri Stabbing : वहीं, दोनों की मामलों की जांच के दौरान यह पता चला कि जतिन ने ही किशोरी पर चाकू से हमला किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि जतिन और किशोरी के बीच पहले से दोस्ती थी और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

इसी विवाद के दौरान युवक ने किशोरी पर हमला कर दिया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद युवक अपने घर गया और खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई