'एन पी एन लाइव'

Rohini Allegation : रोहिणी आचार्य का सनसनीखेज आरोप— मुझे जलील किया गया, चप्पल उठाई गई, मायका छुड़वाया गया

SHARE:

Rohini Allegation: Humiliation, Slippers Taken & Maternal Home Left

नई दिल्ली, 16 नवंबर। Rohini Allegation : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर गंभीर पारिवारिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। रोहिणी के खुलासों के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

राजनीति छोड़ने का ऐलान, फिर नया खुलासा

Rohini Allegation : शनिवार को रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राजनीति छोड़ने की बात कही थी। अब रविवार को उन्होंने एक और विस्तृत पोस्ट में अपने ऊपर हुए कथित व्यवहार का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्हें अपमानित किया गया और परिवार में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ।

रोहिणी ने लिखा कि एक बेटी, बहन और मां होने के बावजूद उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि केवल इसलिए उन्हें बेइज्जती झेलनी पड़ी क्योंकि उन्होंने सत्य और अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया।

“मारने के लिए चप्पल उठाई गई” — रोहिणी का आरोप

अपनी पोस्ट में रोहिणी ने लिखा:

“कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया। गंदी गालियां दी गईं। मारने के लिए चप्पल उठाया गया। मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया। सिर्फ इसी वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी। कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप और बहनों को छोड़कर आई।”

उन्होंने आगे लिखा कि “मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी मत चलें। किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी या बहन पैदा न हो।”

तेजस्वी पर गंभीर आरोप: “इन्हीं लोगों ने परिवार से निकाला”

शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भी रोहिणी ने विस्फोटक बयान दिया था। उनका कहना था- “मेरा कोई परिवार नहीं है। तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज़—इन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है।”

उन्होंने दावा किया कि ये लोग किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते।

उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया और जनता पूछ रही है कि चुनाव में पार्टी इतनी बुरी तरह कैसे हारी।

उनका आरोप है कि संजय यादव और रमीज़ का नाम लेने पर ही परिवार के भीतर अपमान और गालियां सहनी पड़ती हैं।

अभी तक परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

Rohini Allegation : रोहिणी द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब तक लालू परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। तेजस्वी यादव ने भी इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

तेजप्रताप आए बहन के समर्थन में

Rohini Allegation :  हालांकि रोहिणी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव उनकी खुलकर समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा- “हमारी बहन का जो अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चलेगा।”

तेजप्रताप ने स्पष्ट संकेत दिया कि वे अपनी बहन के साथ खड़े हैं, चाहे घर के भीतर मामला कितना भी संवेदनशील क्यों न हो।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई