संवाददाता, मोतिहारी। ram navami :
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को रामनवमी के अवसर पर हनुमान गढ़ी हनुमान मंदिर से हाथी घोड़ा, राम लक्ष्मण, सीता हनुमान, अश्व मेघ यज्ञ के घोड़ा विजय स्तंभ के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में काफी संख्या में महिलाए भी शामिल थीं। रास्ते भर लोगों ने शोभायात्रा का फूल माला से स्वागत किया। यात्रा प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार हनुमान गढ़ी से निकलकर हिन्दी बाजार पंचमंदिर, ज्ञान बाबू चौक, मेनरोड होते हुए मीनाबाजार नगर थाना चौक होते हुए पुनः धर्मसमाज होते हुए हनुमान मंदिर में समापन हो गया। वहां श्रीराम खिंचाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंगदल के उद्धेश्य गुप्ता, हेमनत कुमार, जितेन्द्र कुशवाहा और राहुल सिंह कर रहे थे। वहीं विहिप की तरफ से देवेन्द्र कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सर्राफ, संतोष श्रीवास्तव, संजय पटेल, राजीव रत्न अधिवक्ता कर रहे थे। दुर्गा वाहिनी का नेतृत्व प्रियंका नागवंशी कर रही थीं।

श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं

ram navami : मौके पर उपस्थित विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जात पात से उपर उठकर हमेशा राष्ट्र की अखण्डता एकता के लिए कार्य करना चाहिए।
महिलाएं भी सड़कों पर उतरें
श्रीमती प्रियंका नागवंशी ने कहा कि हमें समय समय पर ऐसे अनुषठानों में सनातनी होने की एकजुटता दिखानी चाहिए। महिलाओं को भी राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर सड़कों पर उतरना चाहिए।

ram navami : मौके पर बादल कुमार जैकी गुप्ता, अंकित कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अवनीश कुमार, महंथ बिगन दास, धुरूव मिश्रा, आनन्द प्रकाश, शेखर पांडेय, रतनेश सिंह, मनीष कुमार, अधिवक्ता धीरेन्द्र ठाकुर, गुडु सिंह इत्यादि अनेक लोग उपस्थित थे।







