आनलाइन डेस्क, नयी दिल्ली। modi in srilanka :
modi in srilanka : अपनी तीन दिन की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। पारंपरिक स्वागत को देख भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी गदगद हो उठा। इस बीच श्रीलंका के सबसे बड़े गैर-नागरिक सम्मान श्रीलंका मित्र विभूषण से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मोदी को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज राष्ट्रपति दिसानायक द्वारा ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं राष्ट्रपति जी का, श्रीलंका सरकार और यहां के लोगों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।
Addressing the press meet with President @anuradisanayake. https://t.co/yX4QG8WI4E
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2025
प्रधानमंत्री का यह चौथा दौरा
मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्रीलंका का यह मेरा चौथा दौरा है। modi in srilanka 2019 की मेरी पिछली यात्रा, एक बहुत ही संवेदनशील समय पर हुई थी। मैं श्रीलंका के लोगों के धैर्य और साहस की सराहना करता हूं। आज श्रीलंका को वापिस प्रगति के पथ पर देख कर हर्ष महसूस कर रहा हूं। भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया है। चाहे 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड महामारी हो या हाल में आया आर्थिक संकट। हर कठिन परिस्थिति में हम श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े रहे हैं।
मुझे महान तमिल संत थिरुवलुवर की बात याद आ रही है। उन्होंने कहा था:
सेयर करिय याबुल
नट पिण
आदु पुल
विणैक्करिय याबुल कापु
अर्थात, चुनौतियों और शत्रुओं के विरुद्ध एक सच्चे मित्र और उसकी मित्रता की ढाल से बढ़कर और क्या सुरक्षा हो सकती है।

राष्ट्रपति दिसानायक विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना था
modi in srilanka : राष्ट्रपति दिसानायक ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना था। उनके पहले विदेश अतिथि बनने का सौभाग्य मुझे मिला है। यह हमारे विशेष संबंधों की गहराई का प्रतीक है।
It is a matter of immense pride for me to be conferred the 'Sri Lanka Mitra Vibhushana' by President Dissanayake today. This honour is not mine alone – it is a tribute to the 1.4 billion people of India. It symbolises the deep-rooted friendship and historic ties between the… pic.twitter.com/UBQyTMoJ27
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2025
सामपुर सोलर पावर प्लांट से श्रीलंका की ऊर्जा सुरक्षा में मदद मिलेगी। मल्टी-प्रोडेक्ट पाइपलाइन के निर्माण, और त्रिंकोमाली को ऊर्जा हब के रूप में विकसित किए जाने के लिए जो समझौता हुआ है। उसका लाभ श्रीलंका के सभी लोगों को मिलेगा। दोनों देशों के बीच ग्रिड इंटरकनेक्टिविटी समझौते से श्रीलंका के लिए बिजली एक्सपोर्ट करने के विकल्प खुलेंगे।
मुझे ख़ुशी है कि आज श्रीलंका में धार्मिक स्थलों के लिए पाँच हजार सोलर रूफ टॉप सिस्टम का उद्घाटन किया जाएगा।
सबका साथ सबका विकास
मोदी ने कहा कि भारत ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के विजन को अपनाया है। हम अपने पार्टनर देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं। पिछले 6 महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक राशि के लोन को ग्रांट में बदला है। हमारे द्विपक्षीय ‘डेट restructuring एग्रीमेंट’ से श्रीलंका के लोगों को तत्काल सहायता और राहत मिलेगी। आज हमने ब्याज की दर को भी कम करने का निर्णय लिया है। यह प्रतीक है कि आज भी भारत श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है।
पूर्वी प्रांतों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए, लगभग 2.4 बिलियन लंकन रुपए का सहयोग पैकेज दिया जाएगा। आज हमने किसानों की भलाई के लिए, श्रीलंका के सबसे बड़े वेयरहाउस का भी उद्घाटन किया।
कल हम ‘माहो-ओमनथायी’ रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे और ‘माहो-अनुराधापुरम’ सेक्शन पर सिग्नलिंग सिस्टम का शिलान्यास करेंगे। modi in srilanka कांकेसंतुरई पोर्ट के आधुनिकीकरण के लिए काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
श्रीलंका में इंडियन आरिजिन इंडियन कम्युनिटी के लिए दस हजार घरों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। श्रीलंका के 700 अतिरिक्त कार्मिकों को भारत में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें सांसदों, न्यायपालिका से जुड़े लोगों, उद्यमियों, मीडियाकर्मियों, के साथ-साथ युवा लीडर्स भी शामिल होंगे।

हमारा मानना है कि हमारे सुरक्षा हित समान हैं। दोनों देशों की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी है और एक-दूसरे पर निर्भर है।
भारत के हितों के प्रति उनकी संवेदनाओं के लिए, मैं, राष्ट्रपति दिसानायक का आभारी हूँ। रक्षा सहयोग में संपन्न किये गए महत्वपूर्ण समझौते का हम स्वागत करते हैं। Colombo Security Conclave और हिन्द महासागर में सुरक्षा सहयोग पर भी मिलकर काम करने के लिए हम सहमत हैं।
श्रीलंका से पुराना संबंध
modi in srilanka : भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक और आत्मीयता भरे संबंध हैं। मोदी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए अत्यन्त ख़ुशी है कि 1960 में मेरे होम स्टेट गुजरात के अरावली में मिले भगवान बुद्ध के relics को श्रीलंका में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।
त्रिंकोमाली के थिरुकोनेश्वरम मंदिर के renovation में भारत सहयोग देगा। अनुराधापुरम महाबोधी मंदिर परिसर में sacred city, और ‘नुरेलिया’ में ‘सीता एलिया’ मंदिर के निर्माण में भी भारत सहयोग करेगा।
हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। हम सहमत हैं, कि हमें इस मामले में एक मानवीय पहल के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमने मछुआरों को तुरंत रिहा किये जाने और उनकी नावों को वापस भेजने पर भी बल दिया।







