आनलाइन डेस्क, नयी दिल्ली। ram navami :
ram navami : देशभर में रामनवमी की धूम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रामनवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर दो अलग-अलग संदेश पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने कहा—
“सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!” ‘सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्री राम का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहे तथा हमारे सभी प्रयासों में हमारा मार्गदर्शन करता रहे। मैं आज रामेश्वरम जाने के लिए उत्सुक हूँ!”
सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025
देशभर में शोभायात्रा
देशभर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिरडी में रामनवमी उत्सव पर विशाल जुलूस निकाला गया। वहीं, अयोध्या में श्रीराम का अभिषेक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बिहार में भी रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई।
मोतिहारी में विहिप ने निकाली शोभायात्रा
ram navami : मोतिहारी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व अशोक श्रीवास्तव ने किया। शोभायात्रा में जय श्रीराम के नारे जमकर लगे। पटना के हनुमान मंदिर में भी रामनवमी का उत्साह देखा गया। यहां श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।







