'एन पी एन लाइव'

Preparation for elections: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 24 घंटे में 1.18 करोड़ फॉर्म एकत्र

SHARE:

Preparation for elections

बिहार। Preparation for elections : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग की विज्ञप्ति के मुताबिक सोमवार शाम 6 बजे तक 2,87,98,460 मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त हुए हैं जो 24 जून तक बिहार में नामांकित कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) मतदाताओं का 36.47 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में यानी रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम छह बजे तक 1,18,49,252 गणना फॉर्म एकत्र किए गए हैं जबकि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में अभी 18 दिन बाकी हैं।

अपलोड करने का काम साथ चल रहा है

Preparation for elections : चुनाव आयोग के मुताबिक फॉर्म अपलोड करने का काम भी एक साथ चल रहा है और सोमवार शाम 6 बजे तक लगभग 7.90 करोड़ मतदाताओं में से 11.26 प्रतिशत ने फॉर्म अपलोड किए हैं। आंशिक रूप से भरे गए फॉर्म ईसीआई पोर्टल के साथ-साथ ईसीआईनेट एप पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं और भरे हुए फॉर्म को मतदाता स्वयं ईसीआईनेट एप पर अपलोड कर सकते हैं। कुल 77,895 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को उनके गणना फॉर्म भरने और उन्हें एकत्र करने में मदद कर रहे हैं।

20 हजार बीएलओ नियुक्त

Preparation for elections : प्रक्रिया को सुचारू और समय पर पूरा करने के लिए 20,603 बीएलओ नियुक्त किए जा रहे हैं। लगभग चार लाख स्वयंसेवक जिनमें सरकारी अधिकारी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस सदस्य आदि शामिल हैं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार और कमजोर आबादी को एसआइआर प्रक्रिया में सुविधा प्रदान करने के लिए फील्ड में काम कर रहे हैं। इसके अलावा, सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में 963 एईआरओ, 38 डीईओ और राज्य के सीईओ को कवर करने वाले 239 ईआरओ जमीनी स्तर पर मतदाताओं को उनके फॉर्म जमा करने में सुविधा प्रदान करने के लिए मौजूद हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1,54,977 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी एसआइआर प्रक्रिया में सक्रिय सहायता प्रदान कर रहे हैं।

सुचारु चल रही गणना

Preparation for elections : चुनाव आयोग के 24 जून के आदेश के अनुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) लागू किया जा रहा है। निर्देशों के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को जारी की जाने वाली मसौदा मतदाता सूची में उन व्यक्तियों के नाम शामिल होंगे जिनके गणना फॉर्म प्राप्त हुए हैं। मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से यह प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई