पटना, 20 नवंबर। PM Modi gratitude : पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह ने इतिहास रच दिया, जब जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
गमछा लहराकर पीएम मोदी ने बढ़ाया उत्साह
PM Modi gratitude : शपथ ग्रहण संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देसी अंदाज एक बार फिर देखने को मिला।
पीएम मोदी ने मंच से उतरकर कुछ क्षणों तक गमछा लहराया, जिसे देखकर मैदान में मौजूद हजारों लोगों में जोश भर गया। लोग हाथ हिलाकर और नारे लगाकर पीएम मोदी के प्रति अपना समर्थन जताते दिखे।
बार–बार झुककर किया आभार व्यक्त
PM Modi gratitude : प्रधानमंत्री मोदी ने भीड़ की ओर कई बार झुककर नमन किया और आभार व्यक्त किया। उनका यह विनम्र भाव जनता को बेहद पसंद आया और समारोह के माहौल में उत्साह और बढ़ गया।
मंच पर लगातार वार्ता करते दिखे मोदी–नीतीश
PM Modi gratitude : शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर बैठने के दौरान भी मोदी और नीतीश के बीच लगातार बातचीत होती रही। दोनों नेताओं के चेहरे पर चुनावी जीत की संतुष्टि और उत्साह साफ नजर आया।
चुनावी अभियान के दौरान भी पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को “भाई” कहकर संबोधित किया था और दोनों के रिश्ते को जनता ने भी खूब सराहा।
चुनावी प्रचार में भी दिखा बिहारी अंदाज
PM Modi gratitude : चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कई बार बिहारी अंदाज में गमछा लहराया, जिसे जनता ने खूब पसंद किया था। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि “दो भाई—नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार—आपकी सेवा और समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं।”
एनडीए की प्रचंड जीत, नीतीश 10वीं बार सीएम
PM Modi gratitude : बिहार की जनता ने इस जोड़ी पर विश्वास जताते हुए एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया, जिसके बाद नीतीश कुमार ने लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद संभाला।
उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
26 मंत्रियों को शपथ, तीन महिलाओं को जगह
PM Modi gratitude : नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इस बार मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं को भी शामिल किया गया, साथ ही कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जो आने वाले दिनों में सरकार की नई कार्यशैली का संकेत देते हैं।







