पटना, 20 नवंबर। Nitish Kumar Oath : बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य और अभूतपूर्व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू ने राज्यपाल का आदेश पढ़ा। आदेश में संविधान के अनुच्छेद 164 (1) के तहत नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने और उनके सुझाव पर मंत्रिमंडल सदस्यों की नियुक्ति की बात कही गई।
प्रधानमंत्री मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद
Nitish Kumar Oath : शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राष्ट्रीय नेता मंच पर मौजूद थे।
योगी भी रहे मौजूद
Nitish Kumar Oath : इसके अलावा, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री—उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, नागालैंड के नेफियू रियो और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी ली शपथ
Nitish Kumar Oath : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद दो उपमुख्यमंत्रियों—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा—ने भी शपथ ली।
इसके बाद राज्यपाल ने पांच-पांच सदस्यीय समूहों में नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में शामिल थे
- विजय कुमार चौधरी
- विजेंद्र कुमार यादव
- श्रवण कुमार
- मंगल पांडे
- दिलीप जायसवाल
- अशोक चौधरी
- लेशी सिंह
- मदन सहनी
- नितिन नवीन
- रामकृपाल यादव
- संतोष कुमार सुमन
- सुनील कुमार
- मोहम्मद जमा खान
- संजय सिंह टाइगर
- अरुण शंकर प्रसाद
- सुरेंद्र मेहता
- नारायण प्रसाद
- रमा निषाद
- लखेंद्र कुमार रौशन
- श्रेयसी सिंह
- प्रमोद कुमार
- संजय कुमार
- संजय कुमार सिंह
- दीपक प्रकाश
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जाकर मुलाकात की, जिसके बाद पूरे मैदान में तालियों की गूंज सुनाई दी।
एनडीए के सभी घटक दल हुए एकजुट
Nitish Kumar Oath : शपथ समारोह में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता और राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। इससे यह संदेश भी गया कि 2025 के चुनावों के बाद बनने वाली राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ गठबंधन के सहयोग से चलने वाली है।
गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त प्रशासनिक प्रबंधन के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा।







