'एन पी एन लाइव'

Modi praises Nitish : पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार की प्रशंसा की, बताया—कुशल व अनुभवी प्रशासक, दीं शुभकामनाएँ

SHARE:

Modi Praises Nitish Kumar as Skilled Administrator; Extends Best Wishes

नई दिल्ली, 20 नवंबर। Modi praises Nitish : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के प्रशासनिक कौशल, अनुभव और सुशासन मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में विकास और स्थिरता को नई दिशा दी है।

पीएम मोदी ने लगातार किए शुभकामनाओं के पोस्ट

Modi praises Nitish : प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर नीतीश कुमार के नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा— “नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।”

दोनों डिप्टी सीएम को भी दी बधाई

Modi praises Nitish : इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी बधाई देते हुए कहा कि दोनों नेताओं के पास लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम करने का अनुभव है, जो राज्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

उन्होंने लिखा— “सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार के उप मुख्यमंत्री बनने पर ढेरों बधाई। जनसेवा में इनके अनुभव से बिहार को नई दिशा मिलेगी।”

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को भी शुभकामनाएँ दीं और उनकी टीम को “समर्पित और सक्षम” बताया।

उन्होंने लिखा— “बिहार सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को मेरी हार्दिक बधाई। समर्पित नेताओं की यह शानदार टीम बिहार को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।”

Modi Praises Nitish Kumar as Skilled Administrator; Extends Best Wishes
Patna: Prime Minister Narendra Modi thanks the people of Bihar with his signature ‘gamchha’ wave as newly sworn-in Bihar Chief Minister Nitish Kumar, Deputy Chief Ministers Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha, and Governor Arif Mohammad Khan look on during the swearing-in ceremony at Gandhi Maidan in Patna, Thursday,
गांधी मैदान में हुआ ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह

Modi praises Nitish : गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

Modi praises Nitish : मंत्रिमंडल में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं— विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश।

इस नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं और महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई