'एन पी एन लाइव'

Noida : 2.34 करोड़ की लागत से चमकेगी गोदावरी मार्केट की तस्वीर

SHARE:

नोएडा। Noida : उत्तर प्रदेश में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम. ने मंगलवार को सेक्टर-37 स्थित गोदावरी मार्केट का निरीक्षण किया और वहां चल रहे नवीनीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय रावल, संबंधित वरिष्ठ प्रबंधक, वर्क सर्किल के अधिकारी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

प्राधिकरण द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों को अधिक आकर्षक एवं नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए चरणबद्ध ढंग से सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गोदावरी मार्केट का भी कायाकल्प किया जा रहा है।

लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डॉ. लोकेश ने मार्केट में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर अंधेरा रहता है, वहां अतिरिक्त लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही, मार्केट के पीछे स्थित खाली स्थान को स्वच्छ कर स्ट्रीट के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए, जहां निरीक्षण के दौरान गंदगी पाई गई।

बड़ी संख्या में लोग आते हैं खरीदारी करने

गौरतलब है कि गोदावरी बाजार लगभग 40 वर्ष पुराना है, जिसमें भूतल पर 38 दुकानें और पांच कियोस्क हैं। प्रथम तल पर पांच हॉल मौजूद हैं। यह बाजार स्थानीय निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं।

दुकानदारों की सुविधा और अधिक खरीदारों को आकर्षित करने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा बाजार का नवीनीकरण एवं फसाड इम्प्रूवमेंट का कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना के लिए 2.34 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला अनुबंध किया गया है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्य की गति और गुणवत्ता में कोई कमी न रहे और इसे आगामी 30 जून तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।—एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई