Nitin Navin BJP : मोदी जी विश्व के नेतृत्वकर्ता हैं : नितिन नवीन
पटना, 9 फरवरी। Nitin Navin BJP : भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पहली बार अपने गृह नगर पटना पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बिहार भाजपा की ओर से बापू सभागार में उनके सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का नेतृत्वकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी और शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पूरे केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में जिस भावना से उन्होंने राजनीतिक यात्रा शुरू की थी, उसी भावना से वे आज भी कार्य करेंगे।
पद और पुरुषार्थ का संबंध : राजनीति का मूल मंत्र
Nitin Navin BJP : राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा— “राजनीति में पद से पहचान मिलती है, लेकिन आपके पुरुषार्थ से पद की पहचान बनती है।”
उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में कार्यकर्ताओं की भावनाएं देखकर यह संकल्प और मजबूत हुआ है कि भाजपा को और आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्वर्णिम युग 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने के साथ आएगा।
राजनीति शॉर्टकट नहीं, लंबी दौड़ है
Nitin Navin BJP : नितिन नवीन ने राजनीति को धैर्य और निरंतर संघर्ष की लंबी यात्रा बताते हुए कहा कि यह शॉर्टकट का रास्ता नहीं है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के उस सपने को साकार करना है, जिसमें लाखों युवा राजनीति से जुड़ें।
उन्होंने कहा कि हर जिले और हर प्रदेश में भाजपा का मजबूत नेतृत्व खड़ा करने के लिए हम सभी को अपने समय का पुरुषार्थ करना होगा।
संघर्षों से बना यह वटवृक्ष
Nitin Navin BJP : भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज पार्टी जो विशाल वटवृक्ष बनी है, वह पूर्व नेताओं और कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। जंगलराज के दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब कार्यकर्ता पर्ची बांटने से भी डरते थे, लेकिन बिहार के कार्यकर्ताओं के संघर्ष ने उस अंधकारमय दौर को समाप्त किया।
कुर्बानियों से मिली सत्ता, इसे हल्के में न लें
Nitin Navin BJP : उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को यह समझना होगा कि सत्ता किसी एक-दो दिन के संघर्ष से नहीं मिली है। अनगिनत कार्यकर्ताओं ने अपने घर-परिवार छोड़े, जीवन खपाया और कुर्बानियां दीं। पश्चिम बंगाल और केरल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां के कार्यकर्ता सत्ता की परवाह किए बिना लगातार संघर्ष करते रहे हैं।
इतिहास से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य
Nitin Navin BJP : नितिन नवीन ने कहा कि जो संगठन अपना इतिहास नहीं याद रखता, उसका भविष्य कभी उज्ज्वल नहीं हो सकता। इतिहास ही मजबूत भविष्य की नींव रखता है।
उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास स्वर्णिम रहा है और अब हमें बिहार के भविष्य को भी स्वर्णिम बनाना है। उन्हें विश्वास है कि विकसित भारत के साथ एनडीए सरकार विकसित बिहार के सपने को भी साकार करेगी।
पहले सामाजिक बनें, फिर राजनीतिक
Nitin Navin BJP : अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि राजनीति करने से पहले सामाजिक बनना जरूरी है। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टियां स्वयं से शुरू होकर स्वयं पर ही समाप्त हो जाती हैं, वे देश और बिहार के भविष्य को सुरक्षित नहीं कर सकतीं।







