'एन पी एन लाइव'

New Membership : पूर्व आइपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने भाजपा का दामन थामा, पूर्व मंत्री नागमणि भी हुए भाजपाई

SHARE:

New Membership

पटना, 19 अगस्त। New Membership : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पूर्व आइपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने जनसुराज छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस समारोह में पूर्व मंत्री नागमणि, उनकी पत्नी सुचित्रा सिन्हा, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार और इंजीनियर अवधेश कुमार ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दिलीप जायसवाल ने सभी का पार्टी में स्वागत किया

New Membership : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सभी लोगों को सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सही अर्थों में एक राजनीतिक दल नहीं, विचारधारा है। यही कारण है कि जनसंघ काल की दो सीटों से आज हम पूरे देश को दुनिया में चौथी अर्थव्यवस्था बनाने में कामयाब हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा से जुड़कर इन सभी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज से आप सभी भाजपा परिवार के सदस्य हो गए हैं।

उन्होंने भाजपा को एक परिवार बताते हुए कहा कि यह पार्टी जितनी जमीन पर दिखाई पड़ती है, उससे सौ गुना ज्यादा जमीन के अंदर उसकी ताकत होती है। यह जो जमीन के अंदर की ताकत है, वह देश की नींव को मजबूत करने के लिए होती है और इसके लिए हजारों स्वयंसेवक दिन-रात काम करते हैं।

मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा

New Membership : उन्होंने कहा कि जिस तरह से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, उसी तरह हमारे एनडीए के नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के क्षेत्र में रफ्तार पकड़ चुका है।

सम्राट चौधरी ने नए सदस्यों का किया स्वागत

New Membership : उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी के शामिल होने से पार्टी को काफी लाभ होगा। जब भाजपा और एनडीए मजबूत होगा, तभी देश मजबूत होगा। प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित बनाने की बात करते रहे हैं और देश तभी विकसित होगा, जब बिहार विकसित होगा।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई