'एन पी एन लाइव'

Delhi: नर्सिंग इंटर्न के लिए राहत भरी खबर, अब हर महीने मिलेंगे 13,150 रुपये

SHARE:

Delhi

नई दिल्ली, 19 अगस्त। Delhi: दिल्ली सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के लिए एक राहत देने वाला फैसला किया है। दिल्ली कैबिनेट ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड को 500 रुपये से बढ़ाकर 13,150 रुपये प्रति महीना कर दिया है।

इस फैसले से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे 180 नर्सिंग इंटर्न्स को सीधा फायदा मिलेगा। पहले इन इंटर्न्स को सिर्फ 500 रुपये महीना मिलता था, जो काफी कम था।

साल 2022 में ही केंद्र सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड को बढ़ाने का फैसला लिया था। लेकिन, दिल्ली में यह फैसला अब तक लागू नहीं किया गया था। नर्सिंग इंटर्न्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।

अब मिलेगी काफी मदद

Delhi: अब जाकर दिल्ली सरकार ने इसे मंजूरी दी है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में इंटर्न के रूप में सेवाएं दे रहीं नर्सिंग छात्रों को बहुत कम स्टाइपेंड मिल रहा था, लेकिन अब 13,150 रुपये महीना मिलने से उन्हें काफी मदद मिलेगी।

दिल्ली में फिलहाल 180 नर्सिंग इंटर्न काम कर रहे हैं। इन सभी को अब बढ़ा हुआ स्टाइपेंड मिलेगा। इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा और पढ़ाई के साथ-साथ जीवनयापन में भी आसानी होगी।

नर्सिंग क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम

Delhi: दिल्ली सरकार के इस फैसले को स्वास्थ्य और नर्सिंग क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

लंबे समय से इंटर्न नर्सिंग स्टाफ कम स्टाइपेंड की वजह से परेशान थे। इस बढ़ोतरी से उन्हें अब सम्मानजनक आर्थिक मदद मिल सकेगी।

Delhi:गौरतलब है कि नर्सिंग इंटर्न्स अस्पतालों में डॉक्टरों और वरिष्ठ नर्सों की मदद करते हैं। मरीजों की देखभाल से लेकर दवाइयां देने और जरूरी मेडिकल कार्यों में भी उनकी भूमिका अहम होती है।

बता दें कि 15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी ने कहा था कि प्राइवेट सेक्टर में पहली बार जॉब पाने वाले युवाओं को केंद्र सरकार की तरफ से ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत 15,000 रुपये दिए जाएंगे।

इस योजना के जरिए देश के करीब 3.5 करोड़ युवाओं को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई