'एन पी एन लाइव'

NDA landslide victory : एनडीए की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी बोले, ‘बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया’

SHARE:

NDA Landslide Victory: PM Modi says “The people of Bihar have blown away the nation”

नई दिल्ली, 14 नवंबर। NDA landslide victory : बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी और अपने भाषण की शुरुआत छठी मैया के जयकारे से की।

NDA Landslide Victory: PM Modi says “The people of Bihar have blown away the nation”
New Delhi: Prime Minister Narendra Modi waves a “gamcha” as he arrives during the celebration of NDA’s victory in the Bihar Assembly elections, at BJP headquarters, in New Delhi, Friday, Nov. 14, 2025. Union Health Minister and BJP National President JP Nadda is also seen

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित और समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता से एनडीए के समर्थन में वोट देने का आह्वान किया था और बिहार की जनता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

NDA Landslide Victory: PM Modi says “The people of Bihar have blown away the nation”
New Delhi: Defence Minister Rajnath Singh arrives during the celebration of NDA’s victory in the Bihar Assembly elections, at BJP headquarters, in New Delhi, Friday, Nov. 14, 2025. (Deepak Kumar)
उन्होंने कहा—

NDA landslide victory : “ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम एनडीए के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं। अपनी मेहनत से हम जनता का दिल खुश करते हैं और जनता का दिल चुरा कर बैठते हैं। आज बिहार ने फिर से बता दिया है कि एनडीए की सरकार बनेगी।”

विपक्ष पर साधा निशाना

NDA landslide victory : पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि जब वह जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करते थे तो राजद कोई आपत्ति नहीं करता था, जबकि कांग्रेस बेचैन हो जाती थी। उन्होंने दोहराया कि कट्टा सरकार बिहार में कभी लौटेगी नहीं।

NDA Landslide Victory: PM Modi says “The people of Bihar have blown away the nation”
New Delhi: Union Home Minister Amit Shah arrives during the celebration of NDA’s victory in the Bihar Assembly elections, at BJP headquarters, in New Delhi, Friday, Nov. 14, 2025. (Deepak Kumar)
2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश

NDA landslide victory : उन्होंने आगे कहा कि बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है और यह सिर्फ एनडीए की जीत नहीं, बल्कि लोकतंत्र की भी जीत है। प्रधानमंत्री ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए सभी दलों के सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई