'एन पी एन लाइव'

Murshidabad violence : हिंदुओं की हत्याओं से देशभर में गुस्सा, मोतिहारी में कल प्रदर्शन करेगा विहिप

SHARE:

Murshidabad violence

संवाददाता, मोतिहारी। Murshidabad violence :


पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्याओं और उन्हें बेघर करने के मामले में पूरे देश में रोष बढ़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इन घटनाओं पर दुख जताते हुए दंगाइयों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की है।

इसी क्रम में बिहार के मोतिहारी में विश्व हिन्दू परिषद के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि पश्चिम बंगाल मे हिन्दुओं पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में विहिप कल देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगा। साथ ही हर जिले में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देगा, जिसमें राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग होगी।

मोतिहारी में भी 12.30 बजे नगर भवन मैदान से संपूर्ण हिन्दू समाज विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देगा। अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हालात पूर्व के कश्मीर से भी बदतर हो गए हैं। हिन्दुओं की हत्याएं हो रही हैं। बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। हिन्दू पलायन कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनी हुई हैं।

मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रही घटनाएं

अशोक श्रीवास्ताव ने कहा कि ये सारी घटनाएं मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रही हैं। वहां राष्ट्रपति शासन केन्द्र सरकार अविलंब लागू करे और बांग्लादेशियों को देश से बाहर निकाले।

प्रदर्शन में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील

उन्होंने हिन्दू समाज से इस प्रदर्शन में अधिक संख्या मे भाग लेने का आग्रह किया है। प्रदर्शन की सफलता के लिए एक संचालन समिति बनाई गई है जिसमें मुख्य रूप से देवेन्द्र कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव, मुन्ना तिवारी, हेमन्त कुमार, रोहन सिंह, उमेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, मनीष खोखा, सत्येन्द्र सिंह इत्यादि को बनाया गया है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई