'एन पी एन लाइव'

Motihari : वीणा रानी के निधन से मोतिहारी में शोक की लहर

SHARE:

Motihari

मोतिहारी। Motihari : भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद की पत्नी का वीणा रानी का 3 अगस्त की शाम को निधन हो गया। वीणा रानी 2002 से 2007 तक नगर परिषद की सभापति रही हैं।

जैसे ही वीणा रानी के निधन की खबर शहर में फैली, लोग शोकाकुल हो गए। शहर में हर जानने वाला उनके निधन की खबर सुनकर दुखी हो गया। अंतिक संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर नगर निगम लाया गया। उसके बाद ललबेगिया में उनका अंतिक संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Motihari : वीणा रानी के परिवार के करीबी रौशन वर्मा ने बताया कि बेहद कोमल स्वभाव की वीणा जी सबकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करती थीं। हम लोगों ने अपना एक अभिभावक खो दिया। मेरे साथ साथ पूरा शहर आज दुखी है।

Motihari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई