'एन पी एन लाइव'

Bihar : बिहार में अंतरराष्ट्रीय रग्बी की धमक, चीन की टीम पहुंची पटना, पारंपरिक अंदाज़ में हुआ स्वागत

SHARE:

Bihar

पटना, 06 अगस्त। Bihar : बिहार इन दिनों खेलों के अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर तेजी से उभरता सितारा बनता जा रहा है। इसी कड़ी में 9 और 10 अगस्त को राजगीर में आयोजित होने वाली एशिया रग्बी सेवंस अंडर-20 चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चीन की रग्बी टीम मंगलवार शाम पटना पहुंची, जहां उनका शानदार पारंपरिक स्वागत किया गया।

पटना पहुंचे खिलाड़ी

Bihar : पटना एयरपोर्ट पर जैसे ही टीम के खिलाड़ी और अधिकारी पहुंचे, स्थानीय आयोजकों ने उन्हें तिलक, माला और पुष्पगुच्छ के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक इस स्वागत समारोह में साफ नजर आई। टीम के चेहरे पर भी इस आत्मीय स्वागत को लेकर खुशी झलक रही थी।

इसके बाद चीन की टीम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक विशेष लग्जरी बस से राजगीर खेल परिसर के लिए रवाना किया गया। जहां राजगीर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है।

पहली बार हो रहा इतना बड़ा आयोजन

Bihar : राजगीर के भव्य खेल परिसर में पहली बार इतने बड़े स्तर का अंतरराष्ट्रीय रग्बी टूर्नामेंट हो रहा है, जिसमें एशिया के कई देशों की अंडर-20 टीमें भाग लेंगी। चीन की टीम का आगमन इस आयोजन की गंभीरता और प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

खास बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार की ओर से खेल के बुनियादी ढांचे को लगातार बेहतर बनाए जाने का असर अब साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय टीमों का यहां आना न केवल राज्य के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देगा, बल्कि बिहार को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई