'एन पी एन लाइव'

Motihari : प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे से गदगद मोतिहारी, सबने कहा— यह ऐतिहासिक क्षण

SHARE:

Motihari

मोतिहारी। Motihari : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो बिहार को कई बड़ी सौगात देंगे। जिस पर एनडीए के कई नेताओं ने खुशी जाहिर की और कहा कि प्रधानमंत्री जब कभी-भी बिहार आते हैं तो वो कोई ना कोई सौगात जरूर देते हैं।

कई नेताओं ने पीएम के दौरे को ऐतिहासिक करार दिया। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, राज्य के विकास को नई गति मिलती है। उन्होंने बताया कि मोतिहारी में आज अपार भीड़ उमड़ी है और पीएम कई बड़ी योजनाओं की घोषणा करने जा रहे हैं।

राजू सिंह ने यह कहा

Motihari : बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने इसे मोतिहारी के लिए सौभाग्य का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पीएम के दौरे से बिहार को विकास की नई दिशा मिलेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि पीएम मोदी हर बार बिहार को कुछ न कुछ बड़ा उपहार देकर जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई 125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा का भी जिक्र किया, जिससे बिहार की जनता को राहत मिलेगी।

संजय जायसवाल ने यूं जताई खुशी

Motihari : भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने पीएम के आगमन को बिहार के लिए खुशी का पल बताया। उन्होंने कहा कि 8 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं और चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात पूर्वी चंपारण के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग पीएम मोदी से बेहद खुश हैं। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मोतिहारी की जनता पीएम के स्वागत के लिए तैयार है और रैली में उमड़ी भीड़ ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने पीएम और सीएम की जोड़ी को बिहार की जनता की पसंद बताया।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि पीएम का हर दौरा बिहार के लिए नई सौगात लेकर आता है और इस बार भी ऐसा ही होगा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी को विकास की गारंटी बताया तो राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने रैली में उमड़ी भीड़ को पीएम के प्रति बढ़ते आकर्षण का प्रतीक बताया।

मनीष शेखर ने यूं जताया हर्ष

Motihari : पशुधन विभाग, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार शेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 जुलाई को मोतिहारी आगमन पर गांधी मैदान में भारी संख्या में चम्पारण वासियों को पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के जन—जन के नेता हैं जिनका चम्पारण वासियों पर विशेष स्नेह रहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा ऐतिहासिक होगी जो विकसित बिहार की नींव के रूप में होगा। शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के संकल्प से लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भारत तेजी से विकास कर रहा है जो दुनिया के केन्द्र में बन गया है।

सभी का पूरा ख्याल रखते हैं मोदी

Motihari : मनीष शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी वर्गों के लोगों के जननेता है जो सबका समान रूप से ख्याल रखते हैं। 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मोतिहारी आगमन से चम्पारण के विकास में नया अध्याय जुड़ने वाला है।

सौरभ वर्मा ने यह कहा

मोतिहारी निवासी और भोजपुरी फिल्मों के एक्टर सौरभ वर्मा ने कहा कि मोदी के आने से मोतिहारीवासियों को सौगात मिलती है। साथ ही विकास कार्यों में तेजी आती है। यही वजह है कि मोदी के मोतिहारी आने से हम सभी बहुत खुश हैं।

अधिवक्ता ने यह कहा

अधिवक्ता विनय कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मोतिहारी आना हम लोगों के लिए खुशी का क्षण है।
उन्होंने कहा कि मोदी के मोतिहारी आने से विकास कार्यों में तेजी आएगी।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई