'एन पी एन लाइव'

Mobile Snatching Gang : नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार

SHARE:

Mobile Snatching Gang Busted in Noida; Police Arrest Four from Interstate Theft Network

नोएडा, 26 दिसंबर। Mobile Snatching Gang : नोएडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी में शामिल अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 22 चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल फोन तथा दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

Mobile Snatching Gang :दिल्ली से बाइक चोरी, नोएडा में करते थे स्नैचिंग

पुलिस के अनुसार यह गैंग पहले दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी करता था और फिर उन्हीं बाइकों का उपयोग नोएडा और एनसीआर में मोबाइल छीनने की वारदातों में करता था।

26 दिसंबर 2025 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-62 के डी-पार्क के पास से चारों आरोपितों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी
  • शमीम (32 वर्ष)
  • साजिद (29 वर्ष)
  • सिकंदर उर्फ मुखिया (25 वर्ष)
  • ईनाम (23 वर्ष)

ये चारों दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सक्रिय रहकर संगठित तरीके से मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करते थे। इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

करोलबाग में बेचते थे मोबाइल के पार्ट्स

Mobile Snatching Gang : पूछताछ में चारों ने स्वीकार किया कि स्नैचिंग के बाद मोबाइल फोन के पार्ट्स निकालकर दिल्ली के करोलबाग बाजार में बेच दिए जाते थे।
चोरी की मोटरसाइकिलें बार-बार बदलकर ये पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश करते थे।

पुलिस जांच में पता चला कि बरामद दोनों बाइकें दिल्ली से चोरी की गई थीं। एक बाइक अगस्त में उत्तमनगर से दूसरी इस महीने अंबेडकरनगर, साउथ दिल्ली से चोरी हुई थी। इन्हीं बाइकों से कई स्नैचिंग की घटनाएँ की गईं।

पुलिस जुटा रही मोबाइल के मालिकों का विवरण

Mobile Snatching Gang : पुलिस अब बरामद 22 मोबाइल फोनों के मालिकों का विवरण खोज रही है, ताकि फोन वापस किए जा सकें।

डीसीपी का बयान

Mobile Snatching Gang : डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर लगातार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है और ऐसे गैंग्स पर आगे भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

Leave a Comment