'एन पी एन लाइव'

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में मैक्स गाड़ी खाई में गिरी, आठ की मौत, तीन घायल

SHARE:

Uttarakhand

पिथौरागढ़, 15 जुलाई। Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र से मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुवानी से बोकटा जा रही मैक्स गाड़ी 150 मीटर खाई में जा गिरी। इस गाड़ी नें 13 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

शुनी पुल के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा शुनी पुल के पास हुआ है। जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन के आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया और लोगों को बाहर निकाला।

मैक्स गाड़ी के परखच्चे उड़े

Uttarakhand :हादसा इतना भयानक था कि मैक्स गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मानें तो मृतक स्थानीय निवासी हैं और वो अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी इस हादसे का शिकार हो गई।

हादसे के कारणों की जांच

गाड़ी के खाई में गिरने के वजहों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है, साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Uttarakhand : उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, “जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करे। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई