काराकास, 3 जनवरी। Maduro US Trial : वेनेजुएला और अमेरिका के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने दावा किया है कि अमेरिकी हमले के बाद से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस का कोई पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने अमेरिकी सरकार से मादुरो और उनकी पत्नी के जिंदा होने का ठोस सबूत पेश करने की मांग की है।
Maduro US Trial : हिरासत में लेने का दावा
Maduro US Trial : वहीं, अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ अमेरिका में आपराधिक मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रिपब्लिकन सांसद ने जानकारी दी है कि मादुरो को अमेरिका लाकर ट्रायल के लिए हिरासत में लिया गया है।
कई शहरों में हमले का असर
Maduro US Trial : इस बीच, वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने बताया कि शनिवार को हुए अमेरिकी हमले का असर देश के कई शहरी इलाकों में देखा गया। उन्होंने कहा कि इस हमले में काराकास स्थित फोर्ट टियुना सैन्य ठिकाने को भी निशाना बनाया गया। सरकार फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या जुटाने में लगी हुई है।
रक्षा मंत्री लोपेज ने दो टूक कहा कि वेनेजुएला किसी भी सूरत में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने इस हमले को देश की संप्रभुता पर सीधा हमला बताते हुए कड़े प्रतिरोध का संकेत दिया।
Maduro US Trial : उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शनिवार को कहा कि स्थानीय समयानुसार तड़के अमेरिका ने काराकास, मिरांडा, अरागुआ और ला गुएरा जैसे इलाकों में हमले किए। वेनेजुएला के प्रमुख अखबार एल नेशनल के अनुसार, रोड्रिगेज ने वेनेजुएला डे टेलीविजन को दिए एक टेलीफोन इंटरव्यू में अमेरिकी सरकार से यह साबित करने को कहा कि राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी जीवित हैं।
सिविल-मिलिट्री फ्यूजन के तहत एकजुट होने की अपील
Maduro US Trial : रोड्रिगेज ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे देश की रक्षा के लिए ‘सिविल-मिलिट्री फ्यूजन’ के तहत एकजुट हों। यह रणनीति नागरिक और सैन्य ढांचे के बीच तालमेल बढ़ाकर राष्ट्रीय सुरक्षा और ताकत को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनाई जाती है।
अमेरिका में यूटा के सीनेटर माइक ली ने भी इस घटनाक्रम पर बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उनकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से बातचीत हुई है, जिसमें रुबियो ने बताया कि निकोलस मादुरो को आपराधिक आरोपों में ट्रायल के लिए गिरफ्तार किया गया है। सीनेटर ली के मुताबिक, हालिया सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य गिरफ्तारी वारंट को अंजाम देने वाले अमेरिकी अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
आपात बैठक बुलाने की मांग
Maduro US Trial : दूसरी ओर, वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने अमेरिकी हमले के जवाब में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने टेलीग्राम पर संयुक्त राष्ट्र को भेजे गए पत्र को साझा करते हुए कहा कि वेनेजुएला की जनता की एकजुट ताकत के सामने कोई भी कायराना हमला सफल नहीं होगा और अंततः देश ही विजयी होगा।
इस घटनाक्रम के बाद वैश्विक स्तर पर हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है, क्योंकि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ता टकराव अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नए तनाव की वजह बन सकता है।







