'एन पी एन लाइव'

LPG Supply : घबराहट में बढ़ी गैस बुकिंग, सरकार का दावा—देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं

SHARE:

LPG Supply : LPG Supply Stable in India, Government Says No Shortage

LPG Supply : वास्तविकता में कोई कमी नहीं

नई दिल्ली, 12 मार्च। LPG Supply : सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी (रसोई गैस) की कोई कमी नहीं है और कहीं से भी गैस खत्म होने की सूचना नहीं मिली है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनिंग) सुजाता शर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सरकार के अनुसार हाल के दिनों में गैस सिलेंडर की बुकिंग में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। कुछ उपभोक्ता संभावित सप्लाई बाधा की आशंका के कारण जल्दबाजी में सिलेंडर बुक कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ी हुई मांग किसी वास्तविक कमी के कारण नहीं, बल्कि लोगों में फैली घबराहट की वजह से है।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद, फिर भी तेल सप्लाई सुरक्षित

LPG Supply : शर्मा ने बताया कि फिलहाल हॉर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) व्यावसायिक जहाजों के लिए बंद है। इसके बावजूद सरकार के प्रयासों से भारत के लगभग 70 प्रतिशत तेल आयात अब वैकल्पिक मार्गों से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की उपलब्धता के मामले में देश की स्थिति फिलहाल काफी संतोषजनक है।

अस्पताल और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता

LPG Supply : कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का असर न पड़े।

वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल की सलाह

LPG Supply : पर्यावरण मंत्रालय ने अगले करीब एक महीने तक बायोमास, केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधन के उपयोग की सलाह दी है। इसका उद्देश्य एलपीजी की मांग पर दबाव कम करना और ऊर्जा की उपलब्धता बनाए रखना है।

रोज 55 लाख बैरल तेल की खपत

LPG Supply : भारत में हर दिन लगभग 55 लाख बैरल कच्चे तेल की खपत होती है। सरकार का कहना है कि देश ने पहले ही उतनी मात्रा में तेल की आपूर्ति सुरक्षित कर ली है, जितनी आमतौर पर इस अवधि में हॉर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए आती थी।

अब 40 देशों से हो रहा तेल आयात

LPG Supply : शर्मा के अनुसार भारत अब 40 देशों से कच्चा तेल आयात करता है, जबकि 2006-07 में यह संख्या 27 थी। पिछले वर्षों में अपनाई गई नीतियों के कारण आयात स्रोतों में विविधता आई है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है।

रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रहीं

सरकार ने बताया कि देश की रिफाइनरियां इस समय उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और कई जगहों पर 100 प्रतिशत से अधिक क्षमता के साथ संचालन किया जा रहा है, ताकि ऊर्जा आपूर्ति स्थिर बनी रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई