Iran US Bases : “दुश्मनों को जवाब मिलता रहेगा”
नई दिल्ली, 12 मार्च। Iran US Bases : ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला आधिकारिक संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया। अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईरान, अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले बंद नहीं करेगा। हालांकि, पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते बेहतर करने की नीति जारी रहेगी। ईरान ने यह भी कहा कि हमारा पड़ोसी देशों से बेहतर संबंध बनाने पर जोर रहेगा। दोस्ती हमारी नीति है।
खामेनेई ने कहा कि ईरान पर हमलों का जवाब देना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश शहीदों के खून का बदला जरूर लेगा और दुश्मनों के खिलाफ दबाव बनाए रखेगा।
सेना की बहादुरी को सलाम
Iran US Bases : अपने संदेश में खामेनेई ने ईरानी सेना की सराहना करते हुए कहा कि मुश्किल हालात में भी सेना ने देश को बंटने नहीं दिया और किसी को हावी नहीं होने दिया।
उन्होंने कहा, “मैं उन बहादुर लड़ाकों का धन्यवाद करता हूं जो ऐसे समय में देश की रक्षा कर रहे हैं जब हमारा देश भारी दबाव और हमलों का सामना कर रहा है।”
पड़ोसी देशों से दोस्ती पर जोर
Iran US Bases : नए सुप्रीम लीडर ने कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थिरता के लिए पड़ोसियों के साथ सहयोग जरूरी है।
यमन और इराक से समर्थन का दावा
Iran US Bases : खामेनेई ने दावा किया कि Yemen और Iraq के हथियारबंद लड़ाके भी ईरान के समर्थन में खड़े हैं। उनके अनुसार ये समूह इस्लामिक क्रांति के समर्थन में मदद करने को तैयार हैं।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य रहेगा बंद
खामेनेई ने यह भी कहा कि दुश्मनों पर दबाव बनाए रखने के लिए Strait of Hormuz को बंद रखा जाएगा। उनका कहना था कि ईरान, पड़ोसियों के साथ मित्रता चाहता है, लेकिन अमेरिकी सैन्य ठिकाने उसके निशाने पर रहेंगे।
यूएस बेस बंद करने की चेतावनी
Iran US Bases : ईरान ने अपने मित्र देशों को भी चेतावनी दी कि अगर उनके इलाके में अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं तो उन्हें तुरंत बंद कर दिया जाए अन्यथा उन पर हमला किया जा सकता है।
हमले में घायल हुए थे मोजतबा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई अपनी नियुक्ति के बाद से सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। Alireza Salarian, जो Cyprus में ईरान के राजदूत हैं, ने बताया कि हालिया हवाई हमले में खामेनेई घायल हो गए थे। इसी हमले में उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत हो गई थी।







