तेहरान, 22 मार्च। Hormuz Threat : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उसके महत्वपूर्ण ढांचे पर हमला किया गया तो वह दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक Strait of Hormuz को पूरी तरह बंद कर सकता है।
Hormuz Threat : “हमने रास्ता नहीं रोका, लेकिन हमला हुआ तो सब बंद”
ईरान के शीर्ष सैन्य कमान मुख्यालय Khatam-al Anbiya Central Headquarters ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार जहाजों की आवाजाही जारी है।
हालांकि, उसने चेतावनी दी कि यदि ईरान के राष्ट्रीय हितों या इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया गया तो वह इस समुद्री मार्ग को बंद करने जैसे सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।
ट्रंप का अल्टीमेटम: 48 घंटे में खोलो रास्ता
Hormuz Threat : इस बयान से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक सख्त चेतावनी जारी की थी। उन्होंने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो ईरान के बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों—खासकर बिजली संयंत्रों—को निशाना बनाया जाएगा।
ट्रंप के इस अल्टीमेटम ने पहले ही क्षेत्र में तनाव को बढ़ा दिया था।
ईरान का पलटवार
Hormuz Threat : ईरान ने अपने बयान में स्पष्ट कर दिया कि अगर अमेरिकी या इजरायली हमलों में उसके ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचाया गया तो इसका सीधा असर होर्मुज जलडमरूमध्य पर पड़ेगा।
ईरानी प्रवक्ता ने कहा— “होर्मुज हमारे नियंत्रण में है। अभी सब कुछ सामान्य है, लेकिन अगर हमारे हितों पर हमला हुआ तो हम कठोर कार्रवाई करेंगे।”
इजरायल और खाड़ी देशों को भी चेतावनी
Hormuz Threat : ईरान ने सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि इजरायल और खाड़ी क्षेत्र के उन प्रतिष्ठानों को भी चेतावनी दी है, जहां अमेरिकी मौजूदगी है।
बयान में कहा गया कि अगर हमला हुआ, तो इजरायल के ऊर्जा ढांचे, बिजली संयंत्र, सूचना और संचार, प्रणालियां, खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकाने सभी संभावित लक्ष्य बन सकते हैं।
वैश्विक असर : होर्मुज बंद हुआ तो हिल जाएगी दुनिया
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्गों में से एक है। यहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है।
यदि यह मार्ग बंद होता है, तो इसका असर वैश्विक तेल कीमतों पर, अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर और ऊर्जा संकट पर सीधे तौर पर पड़ सकता है।
“हमने युद्ध शुरू नहीं किया” : ईरान का बचाव
Hormuz Threat : ईरान ने अपने बयान में यह भी कहा कि उसने युद्ध की शुरुआत नहीं की है और वह अब भी संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहता। लेकिन साथ ही उसने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अगर हमारे बिजली संयंत्रों या राष्ट्रीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया तो हम अपने देश की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।
मध्य-पूर्व में बढ़ता तनाव
Hormuz Threat : अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती बयानबाजी और चेतावनियां इस ओर इशारा कर रही हैं कि क्षेत्र में हालात और बिगड़ सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर किसी भी पक्ष ने सैन्य कार्रवाई की, तो इसका असर सिर्फ मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
चेतावनी, कूटनीति और संभावित टकराव
Hormuz Threat : ईरान का यह बयान साफ करता है कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उसकी रणनीति न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक राजनीति को भी प्रभावित कर सकती है।
अब दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह तनाव कूटनीति से सुलझेगा या फिर एक बड़े संघर्ष का रूप ले लेगा।







