'एन पी एन लाइव'

gold price : सोने की कीमत में तेजी, बढ़कर इतनी हो कई कीमत, चांदी के रेट भी बढ़े

SHARE:

gold price

नई दिल्ली। gold price : सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली और 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर करीब 97,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आइबीजेए) के मुताबिक 24 कैरेट के सोने की कीमत 187 रुपये बढ़कर 96,867 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि सोमवार को 96,680 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

gold price : 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 88,730 रुपये हो गई है, जो कि पहले 88,559 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 72,650 रुपये हो गया है, जो कि पहले 72,510 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमत में भारी इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में चांदी की कीमत 2,669 रुपये बढ़कर 1,00,460 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 97,761 रुपये प्रति किलो थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि 2000 रुपये की रैली के बाद गोल्ड का प्रदर्शन एमसीएक्स पर 97,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर करीब सपाट रहा। अमेरिकी में अहम आर्थिक आंकड़ों से पहले सोना कंसोलिडेशन फेस में है।

इतने रेंज में रह सकता है

उन्होंने आगे कहा कि सोने आने वाले समय में 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 99,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।

gold price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोना 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,384 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 34.46 डॉलर प्रति औंस पर था।

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपये से 20,705 रुपये या 27.18 प्रतिशत बढ़कर 96,867 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपये प्रति किलो से 14,443 रुपये या 16.17 प्रतिशत बढ़कर 1,00,460 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।

इसके अतिरिक्त रुपये में आज 16 पैसे की गिरावट हुई, जिसके कारण डॉलर के मुकाबले घरेलू मुद्रा 85.53 पर बंद हुई।—आइएएनएस

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई