'एन पी एन लाइव'

Gandhi Martyrdom Day : स्मृतियों में बापू : पुण्यतिथि पर देश ने किया सत्य-अहिंसा को नमन

SHARE:

Gandhi Martyrdom Day: Kharge, Rahul and Priyanka Pay Tribute to Mahatma Gandhi

Gandhi Martyrdom Day : खड़गे का संदेश : नफरत का इलाज भी बापू की राह में

नई दिल्ली, 30 जनवरी। Gandhi Martyrdom Day : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देश ने उनके विचारों और बलिदान को स्मरण किया। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं—राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा—ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भावुक शब्दों में महात्मा गांधी को याद करते हुए लिखा— “वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ परायी जाणे रे… जिस नफरत ने हमें बापू से जुदा किया, उसका समाधान भी बापू की राह में ही है। सत्य का उजाला, अहिंसा की ताकत और प्रेम की करुणा—बलिदान दिवस पर राष्ट्रपिता को शत-शत नमन।”

राहुल गांधी: गांधी एक व्यक्ति नहीं, भारत की आत्मा हैं

Gandhi Martyrdom Day : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उन्होंने कहा, “उस विचार को कभी साम्राज्य ने, कभी नफरत की सोच ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की कोशिश की—पर असफल रहे। बापू ने हमें सिखाया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है और हिंसा व भय से बड़े अहिंसा और साहस। गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं।”
राहुल गांधी ने शहीदी दिवस पर बापू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Gandhi Martyrdom Day: Kharge, Rahul and Priyanka Pay Tribute to Mahatma Gandhi
New Delhi: Leader of Opposition in the Lok Sabha Rahul Gandhi pays tributes to the Father of the Nation, Mahatma Gandhi, at Tees January Marg on Martyrs’ Day commemorating his death anniversary, in New Delhi on Friday, January 30, 2026.
प्रियंका गांधी का लोकतंत्र का संदेश

Gandhi Martyrdom Day :  कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने महात्मा गांधी के विचार साझा करते हुए लिखा— “सच्चा लोकतंत्र तभी संभव है, जब हर व्यक्ति का जीवन सुरक्षित और स्वतंत्र हो।” उनका संदेश बापू के समानता और मानव गरिमा के दर्शन को दोहराता नजर आया।

पवन खेड़ा का तीखा प्रहार: विचारों को मिटाया नहीं जा सकता

Gandhi Martyrdom Day : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने अपने संदेश में महात्मा गांधी के बलिदान को स्वतंत्रता संग्राम की पूर्णाहुति बताया। उन्होंने लिखा कि बापू की प्रार्थनामय देह ने नफरत की गोलियों को सहकर साम्प्रदायिक साजिशों को विफल किया।

पवन खेड़ा ने कहा कि यह भ्रम फैलाया गया कि गांधी के शरीर को समाप्त कर उनके विचारों को भी मिटाया जा सकता है, जबकि सच्चाई यह है कि गांधी का दर्शन सूर्य की तरह है, जो पूरे विश्व को आलोकित करता रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी की महानता किसी भी संकीर्ण सोच से कम नहीं हो सकती, क्योंकि उनके विचार आज भी विश्व के क्षितिज पर दैदीप्यमान हैं।

Gandhi Martyrdom Day: Kharge, Rahul and Priyanka Pay Tribute to Mahatma Gandhi
New Delhi: Leader of the Opposition in the Lok Sabha Rahul Gandhi pays tributes to the Father of the Nation, Mahatma Gandhi, at Tees January Marg on Martyrs’ Day commemorating his death anniversary, in New Delhi on Friday, January 30, 2026.
बलिदान दिवस पर एक स्वर: गांधी अमर हैं

Gandhi Martyrdom Day :  पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेताओं के संदेशों में एक साझा भावना उभरकर सामने आई— महात्मा गांधी केवल इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए मार्गदर्शक हैं। सत्य, अहिंसा और साहस की उनकी विरासत आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई