'एन पी एन लाइव'

Fugitive Army Jawan : भगोड़ा सैनिक राजबीर सिंह उर्फ फौजी रक्सौल से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था

SHARE:

Fugitive Army Jawan Arrested in Bihar While Attempting to Flee Abroad

मोतिहारी, 21 दिसंबर। Fugitive Army Jawan : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारतीय सेना के एक भगोड़े जवान राजबीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह नेपाल के रास्ते देश से फरार होने की कोशिश में था।

500 ग्राम हेरोइन बरामद

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने रविवार को बताया कि पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा था। इसके बाद रक्सौल कस्बे में कार्रवाई कर राजबीर सिंह को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 500 ग्राम हेरोइन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि राजबीर सिंह ने वर्ष 2011 में भारतीय सेना में भर्ती होकर सेवा शुरू की थी। वर्ष 2025 में अमृतसर ग्रामीण के घरिंडा थाने में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत दर्ज जासूसी के एक मामले में उसका नाम सामने आया, जिसके बाद फरवरी 2025 में वह सेना से फरार हो गया था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।

आरोपित के पाकिस्तान से संबंध

Fugitive Army Jawan :  पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपित के पाकिस्तान से संबंध थे। मामला दर्ज होने के बाद वह कुछ समय नेपाल में छिपा रहा और पंजाब तथा नेपाल के बीच आवाजाही करते हुए नशा तस्करी में संलिप्त रहा।

जांच एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान में मौजूद उसके हैंडलर उसे नेपाल के रास्ते यूरोप भेजने की योजना बना रहे थे। फिलहाल, उसे ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने की तैयारी की जा रही है।

गोपनीय जानकारी कर रहा था साझा

Fugitive Army Jawan :  बताया गया है कि वर्ष 2022 में राजबीर सिंह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में आया था। हेरोइन की खेपों तक पहुंच के बदले वह संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां साझा कर रहा था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों की नजर उस पर पड़ी और मामला दर्ज किया गया।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment