'एन पी एन लाइव'

Delhi Air Pollution : स्मॉग और कोहरे की दोहरी मार, दिल्ली की हवा गंभीर स्तर पर पहुंची

SHARE:

Delhi Air Pollution Near Severe Level as AQI Crosses 400 Amid Smog and Cold

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। Delhi Air Pollution : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को वायु प्रदूषण का स्तर अचानक बेहद चिंताजनक हो गया। घना स्मॉग, कड़ाके की ठंड और कोहरे की स्थिति ने न सिर्फ दिल्ली बल्कि उत्तर भारत के बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया। हालात ऐसे बन गए कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) ‘गंभीर’ श्रेणी के बेहद करीब पहुंच गया।

खराब होती हवा ने एक बार फिर लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से जोखिमभरी है।

बेहद गंभीर स्तर के करीब

Delhi Air Pollution : वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 11 बजे दिल्ली का एक्यूआइ बढ़कर 410 तक पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। हालांकि, देर रात कुछ इलाकों में मामूली सुधार देखने को मिला, लेकिन रविवार सुबह भी हालात संतोषजनक नहीं रहे। सुबह करीब साढ़े छह बजे एक्यूआइ 396 दर्ज किया गया, जो अब भी गंभीर स्तर के बेहद करीब था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ‘समीर’ एप के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में सुबह के समय हवा की गुणवत्ता अत्यंत खराब रही। चांदनी चौक (455), वज़ीरपुर (449), रोहिणी (444), जहांगीरपुरी (444), आनंद विहार (438) और मुंडका (436) जैसे इलाके सबसे अधिक प्रभावित रहे, जहां प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

Delhi Air Pollution Near Severe Level as AQI Crosses 400 Amid Smog and Cold
Noida: School students stand at a road corner amid dense fog on a winter morning, in Noida, Uttar Pradesh, Saturday, December 20, 2025.
मौसम ने हालात और बिगाड़े

Delhi Air Pollution : मौसम की मार ने हालात को और बिगाड़ दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कोहरे के कारण दृश्यता में भारी कमी आई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

दिनभर दिल्ली में ठंड

Delhi Air Pollution : दिनभर दिल्ली में ठंड बनी रही। अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन स्मॉग की मोटी परत छाई रही, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में कठिनाई हुई।

विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार बेहद कम रहने और तापमान में उलटफेर जैसी मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदूषक कण वातावरण में फंस गए। सर्दियों के मौसम में ऐसी स्थितियां बार-बार बन रही हैं, जिससे दिल्ली को लगातार गंभीर प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment