'एन पी एन लाइव'

Foggy Road Accident : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, घने कोहरे में  20 वाहन टकराए, एक की मौत

SHARE:

Foggy Road Accident on Eastern Peripheral Expressway: 20 Vehicles Collide, One Dead

ग्रेटर नोएडा, 15 दिसंबर। Foggy Road Accident : ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण 15 से 20 वाहन आपस में टकरा गए। कम दृश्यता के चलते चालक एक-दूसरे को समय पर नहीं देख पाए, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

मौके पर अफरातफरी

Foggy Road Accident : हादसा इतना गंभीर था कि एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, यातायात विभाग और एंबुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) भेजा गया।

सभी घायलों की हालत स्थिर

Foggy Road Accident : जिम्स प्रशासन के अनुसार हादसे में कुल 14 घायल मरीजों को अस्पताल लाया गया। इनमें से चार की हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती किया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। भर्ती मरीजों में तीन को ऑर्थोपेडिक्स विभाग और एक को इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी भर्ती मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में लाया गया था। उसके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यातायात को कराया सामान्य

Foggy Road Accident : हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण घना कोहरा, कम दृश्यता और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सर्दियों और कोहरे के मौसम में एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें, फॉग लाइट का उपयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment