'एन पी एन लाइव'

Exclusive interview : मनीष कश्यप का आह्वान, खटारा इंजन को उखाड़ फेंकें, भाजपा को कहा अलविदा, देखें वीडियो

SHARE:

Exclusive interview


ओम वर्मा, बेतिया। Exclusive interview : देश के जाने माने पत्रकार व समाजसेवी मनीष कश्यप का कहना है कि बिहार में आज अफसरशाही हावी है। जनता की आवाज को दरकिनार किया जा रहा है। बिहार में खटारा हो चुके इंजन को हटाने की जरूरत है। तभी राज्य के लोगों का भला होगा। हाल ही में वह पटना के पीएमसीएच में अपने क्षेत्र के मरीज के इलाज के लिए गए थे, लेकिन वहां उनके साथ मारपीट की गई। इसके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई तो सबका ध्यान पीएमसीएच की ओर गया। उन्होंने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को शीघ्र बदलने की जरूरत है। दूसरी ओर मनीष कश्यप ने रविवार को भाजपा छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि अब वह भाजपा का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने पश्चिम चंपारण के कई इलाकों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा से अलग होने की घोषणा की।

राज्य में अफसरशाही हावी

Exclusive interview : बिहार के बेतिया के चनपटिया क्षेत्र में नेशनल प्राइम न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मनीष कश्यप ने कहा कि बिहार में अफसरशाही हावी हो चुका है। उन्होंने कहा कि ‘हम कुछ नहीं कहेंगे अगर हम या आप कुछ कहेंगे तो केस कर दिया जाएगा। आप विनय बिहारी के बयान को सुनिए कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों के बारे में क्या कहा है। तीन बार के विधायक विनय बिहारी ने साफ साफ कह दिया है​ कि नीतीश कुमार के राज में जनप्रतिनिधियों की क्या हालत हो चुकी है।’

जात पात से उठकर वोट करें

Exclusive interview : समाजसेवी मनीष कश्यप ने कहा कि जनता जात पात और धर्म के नाम पर वोट नहीं करे। इससे इतर अगर आप अच्छा जनप्रतिनिधि चुनेंगे तो पूरे बिहार का भला होगा। चुनाव में अगर जनता जात पात और धर्म के नाम पर वोट करेगी तो समस्या तो होगी ही। मनीष कश्यप ने कहा कि 1974 में देश में जेपी आंदोलन हुआ था जिसके परिणामस्वरूप देश में इंदिरा गांधी की सरकार को 1975 में देश की जनता ने उखाड़ फेंका था। आज 50 साल के बाद बिहार की जनता के पास एक मौका है। जितने भी खटारा इंजन हो चुके हैं, उन सभी को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। तभी बिहार में कल्याण होगा नहीं तो नहीं होगा।

स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की जरूरत

Exclusive interview : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के बारे में उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी की सरकार दलितों, पिछड़े, सवर्णों और सर्वसमाज की हितैषी है तो सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करें। उनके बर्खास्त होते ही जो नया स्वास्थ्य मंत्री बनेगा उसे इस बात का डर होगा कि अगर वह अच्छा काम नहीं करेंगे, जनता के हितों को नहीं देखेंगे तो उनपर भी कार्रवाई हो सकती है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई