नई दिल्ली, 18 दिसंबर। Dense Fog Flights : उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने के साथ ही घना कोहरा छा गया है, जिससे दिल्ली समेत कई शहरों में हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कम दृश्यता के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। इसे लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
सभी एजेंसियों के साथ मिलकर हो रहा काम
Dense Fog Flights : दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि घने कोहरे के चलते फिलहाल उड़ानों का संचालन CAT-III परिस्थितियों में किया जा रहा है। ऐसे में फ्लाइट्स के लेट होने या रद होने की संभावना बनी हुई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
इन उड़ानों को किया गया रद
Dense Fog Flights : कोहरे के कारण जयपुर जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई 7413 और दिल्ली आने वाली फ्लाइट 6ई 2113 को रद कर दिया गया है। इसके अलावा, आइ1879 दिल्ली फ्लाइट भी निरस्त करनी पड़ी। वहीं, 6ई 6448 को दिल्ली डायवर्ट किया गया, जबकि 6जी 7414 जयपुर जाने वाली उड़ान को भी दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया।
यात्रियों को स्टेटस देखने की सलाह
Dense Fog Flights : एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिए अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें। यात्रियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट की टीमें पूरी तरह तैयार हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि मौसम में सुधार के साथ उड़ान सेवाएं जल्द सामान्य होंगी और यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी उड़ानों में देरी और रदीकरण की स्थिति बनी हुई है।
दिल्ली से सैकड़ों उड़ानें प्रभावित
Dense Fog Flights : दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट पर सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिसका असर चंडीगढ़, लखनऊ और अमृतसर जैसे शहरों की फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें और रीयल-टाइम अपडेट पर नजर बनाए रखें। कोहरे का असर सड़क यातायात पर भी पड़ा है, इसलिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।







