नई दिल्ली, 30 दिसंबर। Delhi Traffic Advisory : नए साल के जश्न को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोगों को किसी भी असुविधा से बचाया जा सके।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नए साल 2026 के मौके पर कनॉट प्लेस और इसके आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसलिए 31 दिसंबर 2025 की शाम 7 बजे से लेकर नए साल के जश्न के खत्म होने तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी और कई मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा।
Delhi Traffic Advisory : इन रूटों पर रहेगा ट्रैफिक नियंत्रण
निम्नलिखित क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही सीमित अथवा प्रतिबंधित रहेगी— मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर (उत्तरी छोर), मिंटो रोड–डीडीयू मार्ग चौराहा, चेल्म्सफोर्ड रोड (मुंजे चौक), आरके आश्रम मार्ग, गोले मार्केट, जीपीओ, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जय सिंह रोड और विंडसर प्लेस।
कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और आउटर सर्कल में केवल उन्हीं गाड़ियों को प्रवेश मिलेगा जिनके पास वैध एंट्री पास होगा।
पार्किंग कहाँ मिलेगी
Delhi Traffic Advisory : सीमित पार्किंग की सुविधा इन स्थानों पर उपलब्ध रहेगी— काली बाड़ी मार्ग, पं. पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, रकाबगंज रोड, कोपरनिकस मार्ग, डीडीयू मार्ग, आरके आश्रम मार्ग, बाबर रोड, तानसेन मार्ग, विंडसर प्लेस और जंतर मंतर रोड।
अनधिकृत पार्किंग पर वाहन टो किए जाएंगे और कानूनी कार्रवाई भी होगी।
रेलवे यात्रियों के लिए खास जानकारी
Delhi Traffic Advisory : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री कनॉट प्लेस से चेल्म्सफोर्ड रोड के रास्ते प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
उन्हें अजमेरी गेट की ओर से बने सेकेंड एंट्रेंस का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि प्रभावित रूटों से बचें, अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, आइएसबीटी, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाते समय अतिरिक्त समय साथ रखें। ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।







