'एन पी एन लाइव'

Delhi Government Decision : दिल्ली सरकार के अहम फैसले, निर्माण मजदूरों को ₹10,000 की सहायता, 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य

SHARE:

Delhi Government Decision: ₹10,000 Aid for Workers, 50% Work From Home Mandate

नई दिल्ली, 17 दिसंबर। Delhi Government Decision : राजधानी दिल्ली में लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। सरकार ने निर्माण कार्य बंद होने से प्रभावित पंजीकृत और सत्यापित निर्माण मजदूरों को आर्थिक राहत देने का निर्णय लिया है। इसके तहत ऐसे मजदूरों के बैंक खातों में सीधे ₹10,000 की सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी।

इसके साथ ही आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दिल्ली के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम को अनिवार्य कर दिया गया है।

निर्माण मजदूरों को राहत

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रैप (GRAP) के तीसरे चरण के दौरान निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी, जिससे दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ा। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी पंजीकृत और सत्यापित निर्माण मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से ₹10,000 की मुआवजा राशि देने का फैसला किया है।

ग्रैप के चौथे चरण में भी मजदूरों की सहायता की जाएगी

Delhi Government Decision : उन्होंने कहा कि ग्रैप के चौथे चरण में भी मजदूरों को यही सहायता दी जाएगी। निर्माण मजदूरों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द दिल्ली सरकार के पोर्टल पर अपना वेरिफिकेशन पूरा करें, ताकि उन्हें समय पर भुगतान मिल सके। इस कदम का उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी पाबंदियों से प्रभावित मजदूरों को राहत पहुंचाना है।

फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स के लिए प्रोत्साहन

Delhi Government Decision : कपिल मिश्रा ने आगे बताया कि एनसीटी दिल्ली के सभी निजी कार्यालय 50 प्रतिशत से अधिक स्टाफ के साथ काम नहीं करेंगे, जबकि शेष कर्मचारी घर से काम करेंगे। यह दिशा-निर्देश श्रम विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। इसके अलावा कार्यालयों को फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कर्मचारियों का एक ही समय पर आना-जाना आवश्यक नहीं होगा। अलग-अलग समूहों के लिए अलग-अलग समय तय किया जाना चाहिए, ताकि भीड़ कम हो और यातायात पर दबाव न पड़े। इन गाइडलाइंस का उद्देश्य प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ-साथ कामकाज को सुचारू रूप से जारी रखना है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment