'एन पी एन लाइव'

Delhi preparations : छठ— दीपावली पर खास तैयारी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया रेलवे स्टेशन तैयारियों का लिया जायजा

SHARE:

Delhi: Special Preparations for Chhath and Diwali, CM Rekha Gupta Inspects at Railway Station

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। Delhi preparations : इस साल दिपावली और छठ पूजा के लिए दिल्ली—एनसीआर में रह रहे पूर्वांचलियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को त्योहारों पर घरों को जाने वाले यात्रियों के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर की गई विशेष व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यात्रियों से की मुलाकात

Delhi preparations : इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि छठ, दीपावली और अन्य त्योहारों पर अपने गांव-कस्बों की ओर जाने वाले यात्रियों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इस क्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों से मुलाकात की और सुविधाओं का जायजा लिया।

आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का शुभारंभ

Delhi preparations : इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सहज यात्रा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का शुभारंभ हुआ है। यह पहल भारतीय रेल को अधिक आधुनिक, व्यवस्थित और जनसेवा-केन्द्रित बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

उन्होंने लिखा कि दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। यह पहल त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करते हुए जनसेवा और जनसुविधा के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

स्टेशन परिसर में अब तीन टिकटिंग क्षेत्र

Delhi preparations : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल आज जनसेवा, जनसुविधा और जनभावना की पहचान बन चुकी है। यहां खुला नया यात्री सुविधा केंद्र यात्रियों की सहज, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवाजाही के लिए एक सराहनीय पहल है। स्टेशन परिसर को अब तीन टिकटिंग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है ताकि प्लेटफॉर्म पर अचानक बढ़ने वाली भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई