पटना, 15 अक्टूबर। Bihar Elections : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन के सहयोगी दल अब तक सीटों को नहीं बाँट पाए हैं, लेकिन एनडीए के सहयोगी दल उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी मैदान में आने लगे हैं। एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने इस बीच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस सूची में 14 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को गोविंदगंज से प्रत्याशी बनाया गया है।
सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, दरौली से विष्णुदेव पासवान, गरखा से सीमांत मृणाल और साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।
बखरी से संजय कुमार, परबत्ता से बाबूलाल शौर्य, नाथनगर से मिथुन कुमार, पालीगंज से सुनील कुमार, ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय और डेहरी से राजीव रंजन सिंह एनडीए के उम्मीदवार होंगे। बलरामपुर से संगीता देवी, मखदुमपुर से रानी कुमारी और ओबरा से प्रकाशचंद्र को टिकट मिल गया था।
भाजपा ने दूसरी सूची जारी की
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने पहले ही सभी छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, लेकिन एनडीए में शामिल भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। पहली लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने 71 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया था।
Bihar Elections : रविवार को एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा घोषित किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह सीटें
Bihar Elections : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा दोनों को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। 6 नवंबर को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे, 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे, और 14 नवंबर को मतगणना होगी।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







