'एन पी एन लाइव'

BJP Bengal Lotus : मोदी–नबीन की जोड़ी से नई राजनीतिक तस्वीर, बंगाल सहित पांच राज्यों में खिलेगा कमल!

SHARE:

BJP Bengal Lotus to Bloom Under Modi Leadership and Nitin Nabin: JP Nadda

BJP Bengal Lotus : ‘ऐतिहासिक पल’, युवा नेतृत्व को मिली कमान

नई दिल्ली, 20 जनवरी। BJP Bengal Lotus : दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को उत्साह और उमंग का माहौल रहा, जब नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार संभाला। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान एक युवा, ऊर्जावान और प्रतिभावान नेता नितिन नबीन के हाथों में सौंपी गई है। उन्होंने करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई दी।

BJP Bengal Lotus to Bloom Under Modi Leadership and Nitin Nabin: JP Nadda
New Delhi: Union Minister JP Nadda greets Prime Minister Narendra Modi, newly elected BJP National President Nitin Nabin, and Defence Minister Rajnath Singh during the organisational event (Sangathan Parv) at the BJP headquarters in New Delhi, Tuesday, January 20, 2026. (Photo: Prem Nath Pandey)
बंगाल से केरल तक ‘कमल’ का विस्तार तय

BJP Bengal Lotus :  जेपी नड्डा ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नितिन नबीन की अध्यक्षता में भाजपा आने वाले समय में बंगाल में कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पुडुचेरी और तमिलनाडु में सरकार बनाएगी, असम में सत्ता में वापसी करेगी और केरल में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी।

सहयोग और समर्पण से नई ऊंचाइयों का संकल्प

BJP Bengal Lotus :  जेपी नड्डा ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सीमित क्षमताओं में पूरी निष्ठा से जिम्मेदारियां निभाने का प्रयास किया। यदि उनसे किसी की भावना आहत हुई हो तो उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन पार्टी को पूरी ताकत से आगे ले जाएंगे और कार्यकर्ता उनका पूरा सहयोग करेंगे।

BJP Bengal Lotus to Bloom Under Modi Leadership and Nitin Nabin: JP Nadda
New Delhi: Party leaders and workers during the organisational event (Sangathan Parv) at the BJP headquarters in New Delhi, Tuesday, January 20, 2026. (Photo: Prem Nath Pandey)
2024 के नतीजों से मिला नया सबक

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे, जिससे पार्टी और देश के मतदाताओं में निराशा आई। लेकिन जनता ने ठान लिया कि आने वाले चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी को पूरा समर्थन दिया जाएगा और पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा।

हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में वापसी की मिसाल

BJP Bengal Lotus :  जेपी नड्डा ने कहा कि 2024 के बाद विपक्ष हरियाणा चुनावों को लेकर आश्वस्त था, लेकिन मतदाताओं ने छोटी गलतियों को सुधारते हुए भाजपा को जीत दिलाई। इसी तरह पीएम मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में रिकॉर्ड जीत मिली और दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनी।

संगठन से सत्ता तक का मजबूत अनुभव

BJP Bengal Lotus :  नड्डा ने नितिन नबीन के राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि वे मूलत: एक कार्यकर्ता हैं, वैचारिक रूप से परिपक्व हैं और कम उम्र में ही पांच बार विधायक बन चुके हैं। बिहार सरकार में मंत्री रहने के साथ-साथ उन्होंने राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में पूरे देश का दौरा किया।

राज्यों में प्रभारी रहते हुए दिखाया नेतृत्व

BJP Bengal Lotus :  जेपी नड्डा ने कहा कि नितिन नबीन ने सिक्किम और छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने में उनका योगदान सराहनीय रहा।

BJP Bengal Lotus to Bloom Under Modi Leadership and Nitin Nabin: JP Nadda
New Delhi: Newly elected BJP National President Nitin Nabin speaks during the organisational event (Sangathan Parv) at the BJP headquarters in New Delhi, Tuesday, January 20, 2026.
प्रधानमंत्री मोदी को विशेष धन्यवाद

अपने संबोधन के अंत में जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने पार्टी की बारीकियों पर ध्यान दिया और संगठन को निरंतर मार्गदर्शन दिया, जिससे भाजपा को नई दिशा और ऊर्जा मिली।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई