'एन पी एन लाइव'

Noida Engineer Death : लापरवाही पर कानून का शिकंजा, इंजीनियर की मौत के मामले में बिल्डर कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार

SHARE:

Noida Engineer Death: Builder Company Director Arrested for Construction Negligence

नोएडा, 20 जनवरी। Noida Engineer Death : गौतमबुद्धनगर के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में युवा इंजीनियर की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। निर्माण में गंभीर लापरवाही के आरोप में बिल्डर कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की।

Noida Engineer Death : सेक्टर-150 से हुई गिरफ्तारी

Noida Engineer Death : पुलिस ने सेक्टर-150 नोएडा से अभियुक्त अभय कुमार को गिरफ्तार किया है। अभय कुमार, विक्रमलाल का पुत्र है और ‘बेस्टटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी का डायरेक्टर बताया गया है। वह दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज का निवासी है।

निर्माण लापरवाही बनी मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त पर निर्माणाधीन परियोजना में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है, जिसकी वजह से युवराज नामक युवक की जान चली गई। निर्माण स्थल पर न तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे और न ही किसी तरह की चेतावनी या बैरिकेडिंग की गई थी।

पानी से भरे प्लॉट में फंसी कार, चली गई जान

Noida Engineer Death : यह दर्दनाक हादसा 16–17 जनवरी 2026 की रात सेक्टर-150 क्षेत्र में हुआ था। जानकारी के अनुसार, कार चला रहे युवराज (उम्र लगभग 27 वर्ष), पुत्र राजकुमार, की कार निर्माणाधीन प्लॉट में भरे पानी में फंस गई। कार के डूबने से युवराज की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाके में मचा था हड़कंप

Noida Engineer Death : घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। स्थानीय लोगों ने बिल्डर की लापरवाही के साथ-साथ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए थे। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच में उजागर हुई नियमों की अनदेखी

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। न तो निर्माण स्थल को सुरक्षित किया गया था और न ही आम लोगों को खतरे से आगाह करने के इंतजाम किए गए थे।

वांछित चल रहा था अभियुक्त

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद से ही अभय कुमार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। लगातार प्रयासों और सूचना तंत्र के जरिए पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

अन्य जिम्मेदारों की भूमिका भी जांच के दायरे में

Noida Engineer Death : फिलहाल अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई